राशिफल: इस राशि वाले बड़ा फैसला लेने से बचें.... गुरुवार को इन राशियों के कार्य होंगे सिद्ध....इनके लम्बें समय से रूके हुए काम होंगे पूरें…..जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन..…..


 

नयाभारत 9 सितम्बर2021। आज दिन गुरुवार है। देखें आज का राशिफल...

 

 

6sxrgo

 

    आज का राशिफल

गुरुवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन हरतालिका तीज का व्रत किया जाएगा। इस दिन सूर्योदय हस्त नक्षत्र में होगा, जो शाम 5 बजे तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इन शुभ-अशुभ योगों का असर सभी 12 राशियों पर होगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

 

 

 

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सतर्कता बरतने के लिए होगा, लेकिन आपको हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग भी पर्याप्त मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित फैसले पर निर्णय ले सकते हैं, जो लंबे समय से चल रहा था। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। रात्रि का समय आज आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

 

 

 

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम परिणाम देने वाला रहेगा। बिजनेस में किसी से रूपए पैसे का लेनदेन करेंगे, तो वह भी आपका सफल रहेगा। आज आपको हर मामले में संतोष व शांति का अनुभव होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई पसंद का समाचार सुनने को मिल सकता है। रात्रि के समय कुछ ऐसे व्यक्तियों के मिलने से आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज नए पद की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा।

 

 

 

 

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन यदि जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं क्योंकि आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों को परीक्षा में आशातीत सफलता मिलने से उनका मन प्रसन्न होगा। आज आपकी अपने पिताजी से कोई बहस बाजी हो सकती है, लेकिन कभी-कभी बड़ों की बात मानना भी अच्छा होता है।

 

 

 

 

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उनको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज सायंकाल के समय आप किसी सदस्य से अपने धीमी गति से चल रहे व्यापार के लिए कुछ सलाह लेने जा सकते हैं। आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से जो भी निर्णय लेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से भला बुरा सुनने को मिल सकता है।

 

 

 

 

सिंह राशि

आज का दिन समान्य रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए नयी योजना बनायेंगे। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी बड़ी कंपनी के साथ मीटिंग करेंगे। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी उलझने कम होंगी। लवमेट के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के लिए ईमेल आयेगा। इसलिए, समय-समय पर अपना मेल चेक करते रहें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

 

 

 

कन्या राशि

आज का दिन यात्रा में बीतेगा, जो ऑफिस के काम से जुड़ी होगी। इस दौरान किसी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिलेगा। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

 

 

 

तुला राशि

आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप फिजूल खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे करने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन होने के योग बने हुए है। आर्किटेक स्टूडेंट के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर आयेंगे।

 

 

 

वृश्चिक राशि

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जायेंगे। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। साथ ही आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगों की तारीफ होगी। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बनायेंगे ।

 

 

 

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

 

 

 

मकर राशि

इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार में एकता का माहौल रहेगा। किसी कार्य को लेकर सब एक मत होंगे। जीवनसाथी को कुछ अच्छा उपहार देंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं, उनको अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएं घर का कार्य जल्दी समाप्त करके परिवार वालों पर ध्यान देंगी।

 

 

 

 

कुम्भ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। राजनिति से जुडे़ लोगों का दिन अच्छा है, आपकी बातो से लोग प्रभावित होंगे। आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें, नहीं तो खर्च बढ़ सकता है। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बढ़िया है।  आपके काम की तारीफ होगी। विवाहितों के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा ।

 

 

 

 

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। आज जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें, तो सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आपको सावधानी बरतनें की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

मस्तुरी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती निकाली गई शोभायात्रा जानें किन किन भक्तों ने कहाँ कहाँ बंटवाये प्रसाद पढ़े पूरी खबर

23/Apr/2024

CG - प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी : पति को ठिकाने लगाने के लिए रची ये खौफनाक साजिश, रोंगटे खड़े कर देगा मर्डर का तरीका, ऐसे हुआ खुलासा......

23/Apr/2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

23/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल....

24/Apr/2024

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....