राजीव गांधी न्याय योजना से किसानों का जागा स्वाभिमान...लोकवाणी सुनने के बाद जनप्रतिनिधियों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा...!

धमतरी, 13 जून 2021/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता का कार्यक्रम लोकवाणी की 18वी कड़ी का प्रसारण आज सुबह 10:30 बजे से आकाशवाणी एवं क्षेत्रीय समाचार चैनलों के माध्यम से किया गया। इसका स्थानीय स्तर पर श्रवण करने नगर निगम के सभाकक्ष में पूर्ववत व्यवस्था की गई थी। आज की कड़ी सुनने के बाद महापौर श्री विजय देवांगन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार गांव, गरीब को पहली प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभान्वित कर रही है और इसकी सबसे बेहतर मिसाल है राजीव गांधी किसान न्याय योजना। इस योजना से न सिर्फ किसानों का स्वाभिमान जागा है, बल्कि हर ग्रामीण का आर्थिक सुदृढ़ीकरण हुआ है।
        उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश की जनता के सिर से कर्ज का बोझ हटा है। ऐतिहासिक रूप से ढाई हजार रुपए प्रति क्विंटल के मान से मेहनतकश किसानों का धान खरीदकर उनका दुःख दर्द दूर करने का प्रयास किया, वह अभूतपूर्व है। नगर निगम के सभापति श्री अनुराग मसीह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना को प्रदेश सरकार की सबसे श्रेष्ठ योजना है। इससे किसानों को स्वावलंबी बनाने का पहली बार अवसर मिला है। वरिष्ठ नागरिक श्री शरद लोहाणा ने लोकवाणी सुनने के बाद कहा कि इस योजना से छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान पहली बार जागृत हुआ है। किसानों को उनकी मेहनत का वाजिब दाम देने वाली सरकार से प्रदेश में चहुंओर खुशहाली है। वरिष्ठ नागरिक श्री मोहन लालवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़  का आधार किसान है और उसे केंद्रित करके ही राज्य सरकार योजनाएं लागू कर रही है। राजीव गांधी न्याय योजना से निश्चित तौर पर गांव और किसान सबल और आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री मनीष मिश्रा, उपायुक्त श्री पीएस सोम सहित श्री मदन मोहन खंडेलवाल, सलीम रोकडिया, आलोक जाधव,
एमआईसी मेंबर सर्वश्री राजेश पांडे, अवैश हाशमी, केंद्र कुमार पेंदरिया, चोवाराम वर्मा, कमलेश सोनकर,
एल्डरमेन सूर्या राव पवार, विक्रांत शर्मा के अलावा निगम स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों व नगर पंचायतों में लोकवाणी की आज की कड़ी लोगों के द्वारा सुनी गई।

मनरेगा श्रमिकों ने कार्यस्थल पर सुनी लोकवाणी -

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 18वीं कड़ी का प्रसारण आज सुबह 10.30 बजे से किया गया। इसका श्रवण लाभ मनरेगा मजदूरों ने भी लिया, जिन्होंने अपने कार्यस्थल पर रेडियो के जरिए लोकवाणी सुनी। नगरी विकासखंड की ग्राम पंचायत गट्टासिल्ली के अलावा ग्राम बेलरगांव, पोड़ागांव, बिलभदर, कुकरेल, हरदीभाठा, घुटकेल, घोटगांव, लटियारा, झूरातराई सहित विभिन्न ग्रामों के मनरेगा श्रमिकों ने भी लोकवाणी सुनी।

 

खबरें और भी

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....