CG VIDEO में चित्रकोट की खूबसूरती: विदेशों से भी पहुंच रहे पर्यटक.... विदेशी पर्यटक बोले, अमेजिंग वाटर फॉल.... एशिया का नियाग्रा.... देखें VIDEO में विश्व प्रसिद्ध वाटर फॉल चित्रकोट का नजारा......


रायपुर 3 अगस्त 2021। जगदलपुर संभागीय मुख्यालय से महज 39 किमी की दूरी पर विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जल प्रपात स्थित है। एशिया का नियाग्रा कहे जाने वाले पूरी दुनिया में मशहूर चित्रकोट जल प्रपात की खूबसूरती बारिश शुरू होने के साथ इन दिनों और बढ़ गई है। प्रकृति के अनुपम उपहार को निहारने के लिए अगस्त का महीना आते ही यहां पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है। चित्रकोट वाटर फॉल के नीचे एक छोटी सी गुफा में चट्टानों के बीच शिवलिंग स्थित है। 

 

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

जल प्रपात से नीचे गिरने वाले पानी से सालभर शिवलिंग का जलाभिषेक होता है। कहा जाता है कि नाविक यहां भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं। हालांकि बारिश के दिनों में शिवलिंग तक पहुंचा नहीं जा सकता। गर्मियों में पर्यटकों के कहने पर ही नाविक शिवलिंग तक पर्यटकों को लेकर जाते हैं। इस जल प्रपात का आकार घोड़े की नाल की तरह है। बारिश में पानी का रंग मटमैला हो गया है। यदि अन्य मौसम में देखें तो सफेद मोतियों की तरह पानी की बूंदें नीचे गिरती हुई नजर आती हैं।

 

 

एशिया का नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट की खूबसूरती का आनंद लेने के लिए केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक पहुंच रहे हैं। बस्तर की हसीन वादियों का आनंद लेने विदेशी पर्यटक भी पहुंचे। उन्होंने चित्रकोट जल प्रपात की खूबसूरती देखते ही कहा- अमेजिंग वाटर फॉल। चित्रकोट जल प्रपात का आनंद लेने के लिए अगस्त से लेकर अक्टूबर तक का महीना काफी अच्छा होता है। देखें बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी से बने जल प्रपात का नजारा.....

 

 

देखें वीडियो

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Apr/2024

CG - शहीद जवान को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि...

20/Apr/2024

वक्त के समर्थ सन्त बाबा उमाकान्त महाराज ने बताया प्रजातंत्र के चुनाव में कैसे व्यक्ति को चुनने की जरूरत है...

20/Apr/2024

CG Lok Sabha Elections 2024 : बस्तर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक - 10 चुनाव में  सुन्द्ररराज पी. , पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज एवं श्याम धावड़े, संभाग आयुक्त द्वारा जिला बस्तर के हाटकचोरा मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया गया...

20/Apr/2024

Sachin Pilot visit CG: कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा आज, प्रियंका गांधी की जनसभा की तैयारियों का करेंगे निरीक्षण

20/Apr/2024

CG - कमिश्नर श्याम धावड़े एवं आईजी सुंदरराज पी. ने नारायणपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर मतदान स्थिति का लिया जायजा...