Benefits Of Yoga: योग मानसिक स्वास्थ्य के लिए कैसे है लाभदायक? रोजाना योग करने से शरीर, मन और मस्तिष्क को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे...

Benefits Of Yoga: 

 

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के पास योग और व्यायाम करने का समय नहीं है। लेकिन कोरोना काल में लोगों ने योग के महत्व को अच्छे से समझा है (Importance of Yoga)। इस दौरान लोग अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने और तनावमुक्त रहने के लिए योग का सहारा ले रहे हैं। योग मन और तन को संतुष्ट रखने में मदद करता है। एक योग करने वाला व्यक्ति योग न करने वाले व्यक्ति की तुलना में ज्यादा स्वस्थ और खुश रहता है। योग से आंतरिक खुशी मिलती है, आनंद की अनुभूति होती है और मन प्रसन्न रहता है। योग के दौरान ध्यान लगाया जाता है, जो शरीर और मस्तिष्क को मिलाने में मदद करता है। (Benefits Of Yoga)

योग के फायदे और महत्व-

 

6sxrgo

Benefits and Importance of Yoga in Hindi नियमित रूप से योग करने से शरीर, मन और आत्मा संतुष्ट रहती है (Yoga for Body, Mind and Soul)। आजकल ऑफिस, घर और रिश्तों की वजह से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं, उनमें तनाव रहता है जिससे वे धीरे-धीरे मानसिक बीमारियों से घिर जाते हैं। लेकिन ऐसे में योग का महत्व समझा जा सकता है, योग करने से आप सभी चीजों में संतुलन बनाने में कारगर हो सकते हैं। मन को शांत रखने के लिए योग से बढ़कर कुछ नहीं है। (Benefits Of Yoga)

1. मन और दिमाग शांत रहे-

योग या योगासन करके आप अपने मन और दिमाग को शांत रख सकते हैं। इससे आप मानसिक रूप से एकदम स्वस्थ रह सकते हैं। दरअसल, योग करने से काफी अच्छी नींद आती है जिससे मन शांत रहता है। जिम या एक्सरसाइज से आप शारीरिक रूप से फिट रह सकते हैं, लेकिन योग यानी ध्यान आपको मानसिक सुकून भी देता है ।स्वस्थ मन और मस्तिष्क के लिए रोजाना योग का अभ्यास करें। (Benefits Of Yoga)

2. बीमारियों से करे बचाव- 

योग शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से योग करने से बीमारियां आस-पास नहीं भटकती है। योग करने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। योगाभ्यास रोगों से मुक्ति दिलाने में मदद करता है। योग गंभीर से गंभीर बीमारियों से हमारा बचाव करने में मददगार होता है। इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित है, तो योग उससे भी लड़ने की शक्ति देता है।(Benefits Of Yoga)

3. ऊर्जावान और तरोताजा रखे-

रोज सुबह-सुबह के समय करना बेहद फायदेमंद होता है। सुबह योग करने से आप पूरे दिन ऊर्जावान रह सकते हैं। यह शरीर से आलस को दूर कर आपको तरोताजा रखने में भी मदद करता है। योग करने वाला व्यक्ति शारीरिक रूप से सक्रिय रहता है, वह तनावमुक्त रहता है और हमेशा खुश नजर आता है। योग व्यक्ति को प्रकृति के पास ले जाता है। (Benefits Of Yoga)

4. शरीर को लचीला बनाए-

अगर आप रोज योग, प्राणायाम या व्यायाम करते हैं, तो इससे आपका शरीर लचीला बन सकता है। योग पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे सभी अंग सुचारू रूप से काम करते हैं। एक फ्लैक्सिबल बॉडी पाने की चाहत हर कोई रखता है, ऐसे में योग आपकी मदद कर सकता है। (Benefits Of Yoga)

5. तनाव कम करने में सहायक-

योग करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे नींद अच्छी आती है और तनाव भी कम होता है। साथ ही यह व्यक्ति को बीमारियों से दूर और खुश रखता है, जिससे तनाव और अवसाद खुद ही कम हो जाता है। अगर आप इसका नियमित अभ्यास करते हैं, तो इससे धीरे-धीरे आपका तनाव दूर हो सकता है। (Benefits Of Yoga)

6. फिट रहने में मददगार-

आजकल लोग शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रह पाते हैं, जिससे वे कई तरह की लाइफस्टाइल बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इसमें मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज बेहद सामान्य हैं। अगर आप इन बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो रोग को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। यह खराब जीवनशैली से होने वाली बीमारियों से आपको बचाव करने में मदद करता है। इतना ही नहीं अगर आप इन बीमारियों से पीड़ित हैं, तो भी योग करने से आप काफी हद तक इन्हें नियंत्रण में रख सकते हैं। (Benefits Of Yoga)



ezgif-com-animated-gif-maker-3

63afbfdb-d98d-43ec-b72e-a24405c0f3b9
1b7a6c4b-1be1-457e-9b92-2cc6cb6c4a1d
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/May/2024

CG सड़क हादसा: दुगली थाना के सामने अनियंत्रित ट्रक मकान में जा घुसा...तेंदुपत्ता ठेकेदार के लिए महाराष्ट्र से आए दो मजदूर घायल...

19/May/2024

CG ब्रेकिंग : शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन हुई हादसे का शिकार, AC कोच पर गिरा खंभा, एक यात्री का कटा हाथ, बच्चें के आंख में चोट, कई घायल, सभी को अस्पताल में किया भर्ती....

19/May/2024

CG Crime News : ससुर ने इस हालत में बहू को देख कर दी हत्या, फिर पत्नी व बेटों के साथ मिलकर लाश को लगाया ठिकाने, ऐसे हुआ मामले का खुलासा, पति, सास-ससुर और नाबालिग देवर गिरफ्तार.....

19/May/2024

CG -3 की मौत : काल बानी तेज रफ्तार, शादी में शामिल होने जा रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, मौत की आगोश में समाए 3 युवक, गाड़ी के उड़े परखच्चे.....

19/May/2024

CG - सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने कर दिखाया कमाल : जीने की आशा छोड़ चुकी महिला को दिया नया जीवन, ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकला इतने किलो का ट्यूमर.....