भारत जोड़ो यात्रा: बाइक में सवार हुए राहुल, साथ दौड़ते दिखाई पड़ रहे विधायक देवेंद्र यादव
भिलाई। महू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुलट चलाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान भिलाई विधायक देवेंद्र यादव भी साथ में दौड़ते हुए दिखाई दिए। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज पांचवां दिन है। यहां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के सैंकड़ों कांग्रेसी नेता पहुंचे हुए है।
राहुल गांधी इंदौर के पास राऊ में मामा का ढाबा पर रुके और सभी नेताओं के साथ चाय पी। इसके बाद वे वहां से रवाना हुए। साथ में कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश, मीनाक्षी नटराजन, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।
विधायक देवेंद्र यादव ने भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो शेयर किया है, इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि, युवा भारत के नेता राहुल गांधी में नेतृत्व दृष्टि को वास्तविकता में बदलने की क्षमता है।