1 करोड़ 76 लाख की चांदी जब्त बिग CG न्यूज: पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... 243.6 किलो चांदी की सिल्ली और आभूषण जब्त.... करीब 6 लाख कैश भी बरामद.... लग्जरी कार से कर रहे थे तस्करी.... UP के दो आरोपी गिरफ्तार......

महासमुन्द। लग्जरी कार MG HECTOR  से भारी मात्रा में चांदी की तस्करी करते उत्तर प्रदेश के दो व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में आए है। पुलिस व चेकिंग के बचने के लिए कार में गुप्त चेम्बर बनाकर अवैध चांदी की सिल्ली व आभूषण की तस्करी कर रहे थे। दोनो व्यक्तियों के पास से 235 किलो 600 ग्राम कच्चा चांदी की सिल्ली व 08 किलोग्राम (चांदी का आभूषण) करीबन 1,76,05,000 (एक करोड़, छिहत्तर लाख, पांच हजार) एवं नगदी रकम 5,78,900 रूपयें व कार जुमला 1,96,83,900 रूपयें (एक करोड़ छयानबे लाख तिरासी हजार नौ सौ0) रूपयें भी बरामद किया गया है। 

      

नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा बाॅर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की एम. जी. हेक्टर कार क्रमांक MP 07 CJ 5069 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोककर पूछताछ किया गया कार में दो व्यक्ति बैठे मिले। 

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

जिनसे पूछताछ करने ड्राईवर के बगल सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गौरव शल्या पिता सत्येन्द्र शल्या उम्र 22 वर्ष सा. मकान न0ं 657 पुरानी गल्ला मण्डी फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश एवं वाहन चालक ने अपना नाम संजय खान पिता नूर मोहम्मद उम्र 41 वर्ष सा. पठान मोहल्ला फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश रहने वाले है। 

 

जिनसे पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने पर वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे डिक्की में बना एक विशेष चेम्बर दिखाई दिया जो सामान्य रूप से वाहनो नही होता है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक इससे पुलिस टीम को संदेह हुआ और उस चेम्बर को खुलवाकर चेक किया गया तो चेम्बर में अलग अलग कच्ची चांदी की विभिन्न आकार के सिल्ली 69 नग, चांदी की ज्वेलरी एवं नगदी रकम मिला। 

 

जिसे निकालकर चेक करने पर कच्चा चांदी की सिल्ली अलग-अलग आकार एवं वजन का 13 नग बडा, मध्यम आकार का 33 नग, छोटा आकार का 23 नग वजनी करीबन 235 किलो 600 ग्राम कीमति करीबन 1,70,45,000/-  रूपये, चांदी के आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) 03 अलग-अलग प्लास्टिक के पाउच में भरा हुआ वजनी करीबन 08 किलोग्राम कीमती करीबन 5,60,000/- रूपये एवं 5,78,900/- रूपये नगदी रकम रखे मिले उक्त मशरूका के संबंध में पूछताछ करने पर वाहन में सवार गौरव शल्या पिता सत्येन्द्र शल्या उम्र 22 वर्ष सा. मकान न0ं 657 पुरानी गल्ला मण्डी फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश एवं वाहन चालक संजय खान पिता नूर मोहम्मद उम्र 41 वर्ष सा. पठान मोहल्ला फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश रहने वाले है। 

 

गौरव शल्या से चांदी का कच्चा सिल्ली व चांदी के ज्वेलरी के संबंध में पूछताछ करने बताया कि फतेहाबाद से 100 किलो ग्राम चांदी के आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) लेकर बिक्री करने उडीसा जाना व उडीसा में बी.जू. ज्वेलरी शाॅप सम्बलपुर ओडिशा में चांदी के आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) ज्वेलरी को बिक्री कर बिक्री के कुछ रकम व चांदी की कच्चा सिल्ली को लेकर आना बताया। पुलिस की टीम द्वारा गौरव शल्या से चांदी की कच्चा सिल्ली, नगदी रकम व चांदी की ज्वेलरी के संबंध में दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो वह कोई भी वैधानिक दस्तावेज पेश नही कर पाया। 

 

चांदी की कच्चा सिल्ली, चांदी की ज्वेलरी व नगदी रकम के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना से नगदी 5,78,900 रूपये, चांदी की आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) वजनी करीबन 08 किलो ग्राम कीमती करीबन 5,60,000/- रूपये व 13 नग बडा, मध्यम आकार का 33 नग, छोटा आकार का 23 नग वजनी करीबन 235 किलो 600 ग्राम कीमति करीबन 1,70,45,000/-  रूपये,  नगदी रकम 5,78,900/- रूपये एवं वाहन एम.जी. हेक्टर कार क्र0 MP 07 CJ 5069 सफेद रंग की कीमती करीबन 15,00,000 रूपये को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी में आगरा, उत्तर प्रदेश के गौरव शल्या उम्र 22 वर्ष  और संजय खान उम्र 41 वर्ष है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Apr/2024

जैसे चुनाव आयोग ने हैदराबाद में 5 लाख 41 हजार फर्जी मतदाताओं के नाम हटाए, वैसे ही देश में भी फर्जी विदेशी रह रहे हैं, NRC/ NPR के जरिए देश में उनकी जांच और पहचान जरूरी है।

20/Apr/2024

जैसे चुनाव आयोग ने हैदराबाद में 5 लाख 41 हजार फर्जी मतदाताओं के नाम हटाए, वैसे ही देश में भी फर्जी विदेशी रह रहे हैं, NRC/ NPR के जरिए देश में उनकी जांच और पहचान जरूरी है।

19/Apr/2024

CG:संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर ने आज देर रात्रि ज़िला मुख्यालय स्थित मंडी परिसर पहुँच कर मतगणना की तैयारियों का जायज़ा लिया.. इस दौरान बेमेतरा कलेक्टर, एसपी रहे उपस्थित

19/Apr/2024

Maruti Suzuki Arena: मारुति सुजुकी एरिना की कारों पर ईयर एंड ऑफर्स में हजारों रुपये की छूट, वैगन से लेकर डिजायर तक पर लाभ...

19/Apr/2024

CG Train Cancelled : बढ़ती गर्मी में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये 27 ट्रेनें कैंसिल, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट.....