भारत को चौथा पदक बिग ब्रेकिंग :कुश्ती में भारत के पहलवान रवि दहिया फाइनल में पहुंचे, सिल्वर मेडल किया पक्का…अब भारतीय महिला हॉकी टीम पर सभी की निगाहें….इन एथलीटों ने भी पदक की जगायी उम्मीद….

डेस्क :- टोक्यो ओलिंपिक में कुश्ती के सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी में रवि दहिया कजाकिस्तान के नूरीस्लाम सनयायेव को हराकर फाइनल में पहुंच चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। रवि ने नूरीस्लाम को पिनफॉल में हराया।

 

एक वक्त रवि 10-2 से पिछड़ रहे थे। इसके बाद रवि ने वापसी की और आखिरी 30 सेकंड में कजाकिस्तान के पहलवान को पटखनी देकर दंगल जीत लिया। रवि ने पिछले मुकाबले में बुल्गारिया के पहलवान और दीपक ने चीनी पहलवान को हराया था।

 

6sxrgo

86 किलोग्राम वेट कैटेगरी में दीपक पूनिया मेडल के लिए थोड़ी देर में दांव लगाएंगे। ओलिंपिक कुश्ती में भारत ओवरऑल 5 मेडल जीत चुका है। केडी जाधव (1952), सुशील कुमार (2) (2008, 2012), योगेश्वर दत्त (2012) और साक्षी मलिक (2016) जीत चुके हैं।

 

लवलिना सेमीफाइनल में हारीं

महिला बॉक्सिंग के 69 किलोग्राम वेट कैटेगरी में भारत की लवलिना बोरगोहेन मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन तुर्की की बुसेनाज सुरमेली से हार गई हैं। बुसेनाज ने लवलिना को तीनों राउंड में हरा दिया। उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ेगा।

टोक्यो ओलिंपिक में भारत को अब तक 3 मेडल

टोक्यो ओलंपिक में भारत का यह तीसरा मेडल है। सबसे पहले मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग के 49 किलो वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अब लवलिना ने भारत को एक और मेडल दिलाया।

 

जेवलीन थ्रो में नीरज चोपड़ा फाइनल में

जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। बुधवार को भारतीय महिला हॉकी और बॉक्सर लवलिना बोरगोहेन से भी काफी उम्मीदें हैं। हॉकी टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुकी है। वह फाइनल में पहुंचकर इसमें और इजाफा करना चाहेगी।

ऐसा ही कुछ हाल लवलिना का भी है। अपने पहले ही ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर चुकीं लवलिना अब सिल्वर या गोल्ड पक्का करना चाहेंगी। इसके अलावा भारत को कुश्ती, एथलेटिक्स और गोल्फ में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

 

हॉकी

दोपहर 3:30 बजे से भारत बनाम अर्जेंटीना, महिला टीम सेमीफाइनल में



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Mar/2024

CG ब्रेकिंग : डिप्टी सीएम विजय शर्मा को मिली बड़ी जीत, न्यायालय ने किया दोषमुक्त, इस वजह से रहना पड़ा था 15 दिन जेल, जानें क्या है पूरा मामला.....

28/Mar/2024

फर्जी एक्ट्रोसिटी के मामले में निरपराध साबित हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,कोर्ट ने किया दोष मुक्त, एक्ट्रोसिटी के फर्जी मामले में दोष मुक्त हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,कहा सत्य मेव जयते, देर से ही सही पर जीत सत्य की होती है विजय शर्मा, एक बार फिर साबित हुआ काँग्रेस राजनैतिक द्वेष में फर्जी एफ आई आर कराती थी - कैलाश चंद्रवंशी।

28/Mar/2024

CG Mahtari Vandan Yojna : महातारियों के लिए अच्छी खबर, बदल गई महतारी वंदन योजना के पैसे आने की तारीख, इस दिन खाते में ट्रांसफर होगी राशि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ऐलान......

28/Mar/2024

CG ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को लगा एक और तगड़ा झटका, जनपद सदस्य समेत लगभग 1500 लोगों ने थामा भाजपा का दामन, लगातार बढ़ रहा बीजेपी का कुनबा....

28/Mar/2024

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटे साहू समाज के पदाधिकारीगण...