CG ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी: 50 लाख रुपए के 900 ग्राम सोने और 8 किलो चांदी के गहनों की चोरी.... थाने से 100 मीटर दूर दुकान के बिजली मीटर से लिया कनेक्शन.... कटर से काटी दीवार......

अंबिकापुर 17 सितंबर 2021। चोरों ने दुकान के पीछे बांस की चाली बांधी और बाहर लगे मीटर से कनेक्शन लिया। इसके बाद कटर से करीब 7 फीट ऊपर दीवार काटकर अंदर घुसे और नगदी-गहने ले गए। थाने से महज 100 मीटर दूर सत्यम ज्वेलर्स में सेंध लगाकर चोर 50 लाख रुपए के गहने ले गए। चोर 4 घंटे तक दीवार को काटते रहे, लेकिन पुलिस को पता नहीं चला। दुकान कोतवाली के ठीक सामने से दिखाई देती है। कंपनी बाजार निवासी अशोक सोनी का गुरुद्वारा चौक पर सत्यम ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। 

 

 

 

6sxrgo

इतनी बड़ी चोरी दशकों में पहली बार हुई है। अशोक सोनी रोज की तरह गुरुवार सुबह भी करीब 10 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो हैरान रह गए। दुकान में रखे सारे गहने गायब हो चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की नाक के नीचे इतनी बड़ी चोरी ने सवाल खड़े कर दिए। जांच शुरू हुई तो पुलिस भी चोरी के तरीके से हैरान रह गई। पूरी वारदात दुकान के अंदर और बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई थी। दुकान की दीवार को चारों ओर से 7 फीट की ऊंचाई तक RCC से ढाला गया है। 

 

 

मोटी ढलाई इसीलिए कि कोई सेंध न लगा सके। इसी के चलते चोर ने 7 फीट ऊपर से दीवार काटी, फिर भी उसे 4 घंटे लग गए। बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे चोरों ने दीवार को काटना शुरू किया। जो सुबह करीब 4.30 बजे तक चलता रहा। इसके बाद चोर दुकान में अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद आराम से दुकान के शो केस में रखे सोने के 900 ग्राम और चांदी के 8 किलो जेवर व काउंटर में रखे 1 लाख रुपए लेकर उसी रास्ते से करीब 5 बजे भाग निकले। फुटेज में एक चोर दिख रहा जो चेहरे पर मास्क के आलावा बारिश से बचने रेनकोट पहने हुए है। उसने हाथ में दस्ताने भी पहन रखे थे।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG - 10 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड : 10 अधिकारी-कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने 10 अधिकारी-कर्मचारियों को किया निलंबित…..

25/Apr/2024

RAIPUR NEWS : रिश्वतखोर बाबू पर कलेक्टर पर कलेक्टर ने की बड़ी कार्यवाई

25/Apr/2024

CG - हनुमान जन्मोत्सव और बजरंगदल बलोपासना दिवस के उपलक्ष्य में बजरंगियों ने वानरों को कराया फलाहार भोज, विश्व हिंदू परिषद् के मातृशक्तियों ने करवाया सुंदरकांड और महाभंडारा...

25/Apr/2024

CG - हर संभव फाऊंडेशन के द्वारा दक्षिण मुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर में शरबत वितरण एवं घट स्थापना प्याऊ घर प्यास भक्त जनों को ठंडा शुद्ध जल प्रदान करने हेतु 5घड़े 5स्टैंड एवं सकोरे का दान किया गया...

25/Apr/2024

CG - रेल्वे स्टेशन, यह रेल नरेन्द्र मोदी सरकार की विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है, जो रेल नहीं चला पाये वे देश को 10 साल तक कैसे चलाये है उसका अनुमान लगाया जा सकता है...