Bipasha Basu Pregnancy: शादी के 6 साल बाद मां बनने वालीं हैं बिपासा बसु…बेहद रोमांटिक अंदाज में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, बेबी बंप पर KISS करते दिखे करण….

Bipasha Basu and Karan Singh Grover announce pregnancy

Bipasha Basu and Karan Singh Grover announce pregnancy: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके तूफान ला दिया है। क्योंकि कपल ने बेहद रोमांटिक अंदाज में अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। हाल ही में यह खबर आई थी कि यह सेलेब्रिटी कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। वहीं अब इन खबरों की पुष्टि करने के लिए बिपाशा ने काफी बोल्ड और ग्लैमरस स्टाइल चुना है। 

बिपाशा के बेबी बंप पर KISS करते दिखे करण

 

6sxrgo

 

बिपाशा बसु ने अपनी इंस्टाग्राम वॉल पर दो तस्वीरें एक साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह और उनके पति करण सिंह ग्रोवर मैचिंग सफेद शर्ट पहने हुए दिख रहे हैं। दोनों बिपाशा ने ओवर साइज शर्ट के बटन खोले हुए हैं और एक तस्वीर में उनके पति बेबी बंप को प्यार से चूमते दिख रहे हैं। देखिए ये तस्वीरें...

बिपाशा ने लिखा इमोशनल नोट 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, "एक नया समय, एक नया चरण, एक नई रोशनी हमारे जीवन में एक और अनूठी छवि जोड़ती है। हमें पहले की तुलना में थोड़ा अधिक पूर्ण बनाती है। हमने इस जीवन को व्यक्तिगत रूप से शुरू किया और फिर हम मिले एक दूसरे और तब से हम दो थे। केवल दो के लिए बहुत अधिक प्यार, हमें थोड़ा गलत लग रहा था... इतनी जल्दी, हम जो कभी दो थे अब तीन हो जाएंगे। हमारे प्यार से सामने आई एक रचना, हमारा बच्चा हमसे जुड़ जाएगा जल्द ही और हमारी खुशी में शामिल हों। आपके बिना शर्त प्यार, आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद और ये प्यार हमेशा हमारा हिस्सा रहेगा। हमारे जीवन का हिस्सा बनने और हमारे साथ एक और सुंदर जीवन के जुड़ने करने के लिए धन्यवाद, हमारा बच्चा। दुर्गा दुर्गा"



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

CG - गौरव का क्षण : वैद्य हेमचंद मांझी को राष्ट्रपति ने पद्मश्री अवार्ड से किया सम्मान, 5 दशकों से कर रहे पारंपरिक औषधीय चिकित्सा से इलाज.....

23/Apr/2024

CG -3 शिक्षक सस्पेंड BREAKING : 3 शिक्षकों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिक्षकों को किया निलंबित, आदेश जारी.....

23/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व कांग्रेस विधायक ने अपने समर्थकों के साथ थामा बीजेपी का दामन.....

23/Apr/2024

Hanuman Jayanti : छत्तीसगढ़ में यहां बन रहा मध्य भारत का सबसे बड़ा हनुमान मंदिर! इतने साल पुराने मंदिर को दिया जा रहा भव्य रुप, दर्शन मात्र से होते संकट दूर.....

23/Apr/2024

श्री सिद्धेश्वर बालाजी को हीरे मोती से जड़ित चोला करवाया धारण