BJP विधायक पर रेप का आरोप: भाजपा नेत्री ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा.... कोर्ट के आदेश के बाद MLA के खिलाफ रेप का केस दर्ज.....

हरिद्वार। ज्वालापुर विधासभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश राठौर की मुश्किल बढ़ने वाली है। भाजपा नेत्री ने पार्टी के ज्वालापुर सीट से विधायक सुरेश राठौर पर रेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। भाजपा नेत्री की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा बहादराबाद थाने में दर्ज हुआ है। ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में बहादराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

 

इस मुकदमे के पीछे की कहानी बड़ी लंबी है। जो कि पुलिस की विवेचना के बाद ही साफ हो पाएगी। लेकिन एक बात तो तय है कि इस प्रकरण के बाद से विधायक सुरेश राठौर की प्रतिष्ठा सवालों के घेरे में आ गई है। बीते दिनों भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को बताया था कि कुछ लोग कथित अश्लील वीडियो वायरल कर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने दो पत्रकारों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

 

6sxrgo


 
पुलिस ने मीडिया को बताया था कि आरोपी भाजपा विधायक को कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपए मांग रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक रुड़की तथा दूसरा सहारनपुर का रहने वाला था। जिसके बाद पुलिस ने इसी मुकदमे में एक भाजपा नेत्री और उसके पति सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में रणवीर गौतम, सतीश दास, एसडी गौतम, निवासी बेगमपुर बहादराबाद और विजेंद्र के नाम सामने आए थे। इसी प्रकरण में अब पीड़िता ने विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर सनसनी मचा दी है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Mar/2024

CG - सहेली पर नीयत बिगड़ी तो बॉयफ्रेंड को मार डाला : सहेली के साथ मिलकर बाॅयफ्रेंड का घोंटा गला, फिर सड़क पर फेंक दी लाश, दोनों के साथ करना चाहता था ये घिनौनी हरकत, फिर जो हुआ .....

28/Mar/2024

CG ब्रेकिंग : डिप्टी सीएम विजय शर्मा को मिली बड़ी जीत, न्यायालय ने किया दोषमुक्त, इस वजह से रहना पड़ा था 15 दिन जेल, जानें क्या है पूरा मामला.....

28/Mar/2024

फर्जी एक्ट्रोसिटी के मामले में निरपराध साबित हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,कोर्ट ने किया दोष मुक्त, एक्ट्रोसिटी के फर्जी मामले में दोष मुक्त हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,कहा सत्य मेव जयते, देर से ही सही पर जीत सत्य की होती है विजय शर्मा, एक बार फिर साबित हुआ काँग्रेस राजनैतिक द्वेष में फर्जी एफ आई आर कराती थी - कैलाश चंद्रवंशी।

28/Mar/2024

CG Mahtari Vandan Yojna : महातारियों के लिए अच्छी खबर, बदल गई महतारी वंदन योजना के पैसे आने की तारीख, इस दिन खाते में ट्रांसफर होगी राशि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ऐलान......

28/Mar/2024

CG ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को लगा एक और तगड़ा झटका, जनपद सदस्य समेत लगभग 1500 लोगों ने थामा भाजपा का दामन, लगातार बढ़ रहा बीजेपी का कुनबा....