कल छत्तीसगढ़ आएंगे जेपी नड्डा: जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ दौरे के लिए बीजेपी की बड़ी तैयारी... रोड शो में होगी फूलों की बारिश... छत्तीसगढ़ी अंदाज में होगा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का स्वागत... देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम.....

BJP National President JP Nadda visit Chhattisgarh tomorrow

 

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कल छत्तीसगढ़ रहेगा। छत्तीसगढ़ी परंपरा में जेपी नड्डा का स्वागत होगा। जेपी नड्डा रायपुर में एक बड़ा रोड शो भी करेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से बाइक रैली की अगुवाई में जेपी नड्डा तेलीबांधा पहुंचेंगे। इसके बाद बीजेपी के जिला कार्यालय तक रोड शो करेंगे। इसमें सड़क दोनों छोर में बीजेपी कार्यकर्ता स्वागत के लिए तैनात रहेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल 9 सितंबर सुबह 10:30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे। 

 

6sxrgo

 

विमानतल से स्वागत पश्चात युवा मोर्चा की बाइक रैली के साथ 11:00 पर तेलीबांधा दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे। पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात जेपी नड्डा रोड शो करते हुए 12:45 भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का भगत सिंह चौक, साक्षरता तिराहा, अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, सहित विभिन्न स्थानों में अलग अलग विधानसभा के कार्यकर्ताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों व आम नागरिक व सामाजिक संगठनों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। 

 

दोपहर 01:00 बजे जेपी नड्डा साइंस कॉलेज मैदान में बूथ अध्यक्ष, मंडल ,जिला व प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन पश्चात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर विभिन्न पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी जी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित भाजपा पदाधिकारी आज साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए बन रहे सभास्थल का अवलोकन किए।


IMG-6037
IMG-5511
ezgif-com-animated-gif-maker-3


ec5bdc94-a24f-4131-bc9a-2ff8b14e35b8
d225d874-7ee3-4d2a-b5db-cd61fba8beef


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
27/Jul/2024

CG ब्रेकिंग : महापौर एजाज ढेबर पर FIR दर्ज,राजधानी में आंदोलन के दौरान पुलिस से गाली-गलौज और मारपीट का आरोप….

27/Jul/2024

सीन नदी में परेड के साथ ओलिंपिक की शुरुआत आज से 205 देशों के खिलाड़ी ले रहें हिस्सा भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं पढ़े पूरी ख़बर

27/Jul/2024

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कमला हैरिस लड़ेगी राष्ट्रपति का चुनाव किसकी दावेदारी दिख रही मजबूत जानें पढ़े पूरी ख़बर

27/Jul/2024

Anganwadi Closed: आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित,भारी बारिश के चलते इस तारीख तक आंगनबाड़ी रहेंगे बंद...देखें आदेश...

27/Jul/2024

Bastar University : इस विश्वविद्यालय में न्यूनतम फीस से हासिल कर सकेंगे यूजी एवं पीजी की डिग्री,इस तारीख़ तक मिलेगा प्रवेश...