Bollywood Actor Arrest :CG से गिरफ्तार एक्टर साहिल खान 1 मई तक पुलिस रिमांड में, गिरफ्तारी से बचने बदल रहे थे लोकेशन SIT ने बस्तर से पकड़ा,जाने मामला…

Bollywood Actor Arrest: Actor Sahil Khan arrested from CG, in police remand till May 1

रायपुर. महादेव सट्टा ऐप (Mahadev book aap) केस में मुंबई साइबर सेल की एसआईटी ने बॉलीवुड एक्टर व सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर साहिल खान को छत्तीसगढ़ के जगलदपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई एसआईटी ने साहिल खान को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 1 मई तक रिमांड पर भेज दिया गया है। कोर्ट में पुलिस ने साहिल खान को महादेव बेटिंग ऐप में आरोपी बताया है। पुलिस ने मुताबिक साहिल ने इस ऐप को सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉम्र्स पर प्रमोट किया है।


मुंबई साइबर सेल ने शनिवार को साहिल खान को जगदलपुर से गिरफ्तार किया। यहां से उन्हें मुंबई ले जाया जाया गया है। वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लगातार अपना लोकेशन बदलते हुए महाराष्ट्र के सीमावर्ती राज्यों से होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि साहिल लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार हैं, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।


मुंबई साइबर सेल की एसआईटी कुछ वित्तीय और रियल एस्टेट कंपनियों और विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों के बीच कथित अवैध लेनदेन की जांच कर रही है। मामले में पुलिस की ओर से दर्ज FIR के मुताबिक, घोटाला लगभग 15 हजार करोड़ रुपए का है। मामले में साहिल खान और 31 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच में उनके बैंक खाते, मोबाइल फोन, लैपटॉप और सभी तकनीकी उपकरणों की जांच शामिल है। आगे की जांच जारी है।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

de24151e-a271-4120-ac88-615236592830
e475ab12-ef9d-4983-bf8c-ffaa922d0ae7


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
12/May/2024

Mahadev Book का एक और ब्रांच ध्वस्त : महादेवा एप्प के माध्यम से ऑनलाइन खिला रहे थे सट्टा...सटोरियों पर छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही,गिरोह का पर्दाफाश,सेटअप सहित बरामद..

12/May/2024

दसवीं की परीक्षा में पूहपुटरा विद्यालय के तपेश्वर 93.8%,563अंक लाकर प्राप्त किया विकासखंड भर में प्रथम स्थान।

12/May/2024

CG PSC scam: पीएससी घोटाला पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, बोले-कई आरोपी देश छोड़ रहे….

12/May/2024

पश्चिम बंगाल में संदेश खाली पर घमासान थमने का नहीं ले रहा नाम क्या है नया विवाद सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्यों हुई गर्म क्या कहती है इस पर बीजेपी जानें सब कुछ पढ़े पूरी खबर

12/May/2024

CG - जिओ नेटवर्क‌ यूजर हो रहें परेशान : बकावंड ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजनगर में जब बिजली गुल होता, तब जिओ का नेटवर्क नहीं आता, जिओ कंपनी का मैनेजर आराम से बैठे...