BOLLYWOOD NEWS : अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ FIR दर्ज, लगा है ये गंभीर आरोप

Bollywood news : अभिनेता अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। अल्लू अर्जुन और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी पर आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने बिना अनुमति विधायक के आवास पर एक बड़ी सार्वजनिक सभा का आयोजन किया। 

जानकारी के मुताबिक, विधायक रेड्डी ने कथित तौर पर सभा के लिए बिना किसी पूर्व अनुमति के अल्लू अर्जुन को नंदयाला निर्वाचन क्षेत्र में बुलाया। ऐसे में इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है और विधायक रेड्डी के साथ ही अल्लू अर्जुन पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और विधायक रेड्डी के खिलाफ यह मामला आंध्र प्रदेश के नंदयाला निर्वाचन क्षेत्र में चुनावों की निगरानी करने के लिए नियुक्त नंदयाला ग्रामीण के उप-तहसीलदार पी. रामचंद्र राव की ओर से दर्ज किया गया है।

अल्लू अर्जुन ने कही ये बात

खबरें और भी

 

6sxrgo

इससे पहले शनिवार को भारी प्रशंसकों के बीच विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात के बाद अल्लू अर्जुन ने स्पष्ट किया कि वह अपने दोस्त की मदद करने के लिए नंदयाला आए थे। वह किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करते हैं। उनकी यह यात्रा एक दोस्त के लिए थी। 


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
24299b4d-0445-4138-9eb4-e0ca0a459cca
37ed1c36-deb4-4252-a4bf-7b1831b55a06
7009edd1-0e22-452f-991f-1fc6b498025f


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
07/Sep/2024

CG BREAKING: युक्तियुक्‍तकरण और B.ED शिक्षकों के मामले में CM साय से मिला ये आश्‍वासन, इन शिक्षकों को मिली बड़ी राहत....

07/Sep/2024

CG- दादी की बेरहमी से हत्या: अमरीका बाई हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पोते को आजीवन कारावास की सजा….

07/Sep/2024

CG - बीती रात SP ने की बड़ी रेड कार्रवाई: बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के साथ कुख्यात गांव में बोला धावा, ऑपरेशन शंखनाद से तस्करों में मचा हड़कंप, गांव छोड़कर फरार....

07/Sep/2024

CG - शिक्षक पर FIR : राजधानी में शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार, गुरूजी छात्राओं के साथ करते थे ये गंदी हरकत, FIR के बाद हिरासत में शिक्षक.....

07/Sep/2024

CG - थाना प्रभारी समेत 4 सस्पेंड BREAKING : आईजी ने लिया बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड, इस वजह से गिरी गाज, जानिए पूरा मामला…..