लॉकडाउन में तमंचे के साथ आधी रात शराब में टुन्न लड़के-लड़कियां महिला डांसर संग लगा रहे थे ठुमके, तभी पहुंची पुलिस…..बर्थडे ब्वाय निकला पत्रकार…फिर ब्वायफ्रेंड ,प्रेमिका व महिला डांसर के साथ जो हुआ…..

पटना 6जून 2021। गर्लफ्रेंड को ब्वायफ्रेंड की बर्थडे पार्टी महंगी पड़ गयी। पुलिस ने रेड डालकर गर्लफ्रेंड सहित तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया है। गर्लफ्रेंड ने ब्वायफ्रेंड की बर्थडे पर शानदार पार्टी दी थी, पार्टी में शराब, शबाब और कवाब सबकुछ का इंतजाम था। महिला डांसर भी आयी थी, रंगरेलियों का दौर भी चल रहा था, लेकिन तभी पुलिस पहुंच गयी। लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने वाले यह लोग और कोई नहीं राजधानी पटना पढ़ा लिखा तबका है. पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए PMCH भेजा है. पकड़े जाने वालों में छपरा के बड़े डॉक्टर का बेटा भी शामिल है. पुलिस ने इन सभी के पास से लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त किया है

मामला पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य बिहार का है, जहां बुद्धा कॉलोनी के होटल ग्रीन फॉरेस्ट में जबरदस्त बर्थडे पार्टी चल रही थी। बिहार में एक तो लॉकडाउन दूसरी तरफ राज्य में पूर्ण शराबबंदी…इस हालात में आधी रात को लड़के-लड़कियां जमकर जाम छलकाते दिखे, तो पुलिस तक भी खबर पहुंच गयी। रात के करीब 2 बजे पुलिस की टीम ने होटल में छापा मारा तो माहौल देखकर हैरान रह गयी।

पार्टी में एक-दो नहीं, बल्कि तीन-तीन महिला डांसरों को भी बुलाया गया था। पुलिस ने देर रात 2 बजे होटल में छापेमारी की, उस वक्त शराब के नशे में फिल्मी गानों पर डांस चल रही थी। अचानक पुलिस को देख वहां मौजूद सभी लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

इस पूरे प्रकरण में बड़ी बात यह है कि शराब और डांसरों वाली पार्टी को ऑर्गनाइज करने वाला खुद को पत्रकार बता रहा था। पटना के रामनगरी इलाके का रहने वाला हर्ष गौतम नाम का युवक खुद को रिपोर्टर बता रहा था। शुरुआत में पुलिस के ऊपर उसने धौंस जमाने की कोशिश की। फिर अपना आई कार्ड दिखाया।

 

मौके पर ही पुलिस ने सभी 11 लोगों का ब्रेथ एनेलाइजर से टेस्ट कराया। 4 में से 3 लड़कियां शराब के नशे में पाई गई। थानेदार के अनुसार, हर्ष गौतम का कल बर्थडे था। होटल में पार्टी के लिए उसने तीन कमरे बुक कराए थे। जिस वक्त छापेमारी हुई, उस वक्त कुल 11 लोग वहां मौजूद थे। 4 में से एक लड़की हर्ष की गर्लफ्रेंड है। बाकी 3 लड़की डांसर हैं।

इसमें एक व्यक्ति मुखिया का प्रत्याशी भी रहा है। मौके से विदेशी और कीमती शराब की कुल 3 बोतल और एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की गई है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है। इस मामले में होटल के मालिक से भी पूछताछ की जाएगी।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....