भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में चुनावी तैयारियों पर मंथन, विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतिकरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की राजनांदगांव के सोमनी में आयोजित बैठक में चुनावी तैयारियों पर मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक का शुभारंभ पूर्वान्ह 10.30 बजे दीप प्रज्ज्वलन तथा वंदेमातरम गान से हुआ। अतिथियों के स्वागत के पश्चात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने बैठक की प्रस्तावना पेश करते हुए अध्यक्षीय उद्बोधन में संगठनात्मक चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा विजय के संकल्प के लिए चुनाव के लिए तैयार है।उन्होंने अपने उद्बोधन से सभी पदाधिकारियों में जोश भरा और राज्य सरकार की विफलताओं पर जमकर हमला बोलते हुए कहा ये कांग्रेस की सरकार झूठ और लूट की सरकार है ये अधिकार छीनने वाली सरकार है जनता ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने आतुर है।अरूण साव ने कोरबा में हुए मा.गृह मंत्री के अति सफल दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और कोरबा की टीम को विशेष बधाई दी।

 

बैठक को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने संबोधित करते हुए मार्गदर्शन दिया।

 

6sxrgo

 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा गरीबों की चिंता करने वाली पार्टी के रूप में पहचान रखती है। 

 श्री माथुर ने कहा छत्तीसगढ़ और राजस्थान दोनों जगह से कांग्रेस सरकार जाएगी। यह भी इत्तेफाक है कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सरकार को उखाड़ने राजस्थान से कोई आया है। श्री माथुर ने कहा कि हमारी लड़ाई एक कलाकार ,अभिनय करने वाले राजनीतिज्ञ से है। अतः पूरी ताकत और संकल्प के साथ कार्य करें। विजय जरूर प्राप्त होगी,सत्य की जीत जरूर होगी ।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को फिर से अटल बिहारी जी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने के लिए इस जनविरोधी कांग्रेस सरकार को हटाना है। श्री माथुर ने कहा कि नीचे के कार्यकर्ताओं से जुड़ कर उन्हें प्रोत्साहित करना है सभी सारी बातों को छोड़कर केवल 2023 में छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने के संकल्प को लेकर कार्य करे।

 

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हमारे पास मोदी जी के 8 साल और भाजपा के 15 साल की उपलब्धियों का भंडार है। हमने गरीब कल्याण की अनेक योजनाए दी हैं और भूपेश बघेल की सरकार गरीबों का हक मारने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है। भूपेश बघेल का पूरा राजनीतिक चेहरा दागदार हो गया है। कोयले में 25 रुपये टन खाते हैं। रेत में 2 हजार रुपये खाते हैं सीमेंट में तो सीमा ही नहीं है। भूपेश बघेल इतिहास के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। यहां नियुक्तियों में बोलियां लगती हैं।

 

प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि सरकार की नाकामी में सबसे बड़ा हाथ स्थानीय विधायकों का है। उन्होंने जीत का मंत्र देते हुए कहा कि आप स्थानीय मुद्दों पर विधायकों से सवाल करें।

 

बैठक में विभिन्न विषयों पर वृत्त प्रस्तुतीकरण के क्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा तथा जी-20 समिट पर वृत्त प्रस्तुत किया।

 

सशक्त मंडल सक्रिय बूथ एवं पन्ना समिति पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने मार्गदर्शन दिया। भाजपा संगठन के सभी मोर्चों की गतिविधियों की चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठनात्मक जानकारी दी। 

 

 प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत वृत्त में छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान पर जानकारी दी गई।

 

आत्मनिर्भर भारत, मोर आवास मोर अधिकार पर प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा व एक भारत, श्रेष्ठ भारत पर श्रीनिवास राव मद्दी ने वृत्त प्रस्तुत किया। लोकसभा प्रवास कार्यक्रम पर मोतीलाल साहू ने वृत्त प्रस्तुत किया। डाटा मैनेजमेंट तथा सरल पोर्टल पर भूपेंद्र सवन्नी व दीपक म्हस्के द्वारा वृत्त प्रस्तुत किया गया। 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद कार्यक्रम मन की बात के 29 जनवरी के प्रसारण पर जगदीश रामू रोहरा ने वृत्त प्रस्तुत किया। सोशल मीडिया के संदर्भ में प्रशांत ठाकुर ने वृत्त प्रस्तुत किया। 11 फरवरी समर्पण दिवस कार्यालय भवन निर्माण पर नंदन जैन द्वारा वृत्त प्रस्तुत किया।

 

 बस्तर संभाग प्रभारी सांसद संतोष पांडेय द्वारा वृत्त प्रस्तुत किया गया।उन्होंने कांग्रेस राज में जबरन हो रहे धर्मांतरण के विषय पर भी जानकारी साझा की। दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव द्वारा संभागीय संदर्भ में वृत्त प्रस्तुत किए गए।

 

बैठक में पदाधिकारियों की शानदार उपस्थिति के लिए प्रदेश की टीम को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने धन्यवाद दिया। बैठक में 149 अपेक्षित में 139 उपस्थित रहे। बैठक के अंत में आभार प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने किया।

 

बैठक में भाजपा वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक, सरोज पांडेय, रामविचार नेताम, विक्रम उसेंडी, पुन्नूलाल मोहले, बृजमोहन अग्रवाल ,गौरीशंकर अग्रवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, निर्मल सिन्हा, मधुसूदन यादव, लखनलाल देवांगन,भूपेंद्र सवन्नी, लक्ष्मी वर्मा, सरला कोसरिया, उद्धेश्वरी पैकरा, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, विजय शर्मा, 

 बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पांडेय, दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, बिलासपुर संभाग प्रभारी किरणदेव, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, नीलू शर्मा, अनुराग सिहदेव केदारनाथ गुप्ता ,संदीप शर्मा ,रंजना साहू, , देवलाल ठाकुर, दीपक म्हस्के, नलिनीश ठोकने ,अमित साहू सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
24299b4d-0445-4138-9eb4-e0ca0a459cca
37ed1c36-deb4-4252-a4bf-7b1831b55a06
7009edd1-0e22-452f-991f-1fc6b498025f


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
08/Sep/2024

CM विष्णु देव साय डांस VIDEO: मुख्यमंत्री का अलग अंदाज, लोकधुन पर गजब थिरके, मांदर थामा, देखें वीडियो......

07/Sep/2024

CG ब्रेकिंग: यहां खुलेगा संगीत महाविद्यालय, CM विष्णुदेव साय ने की घोषणा....

07/Sep/2024

CG - सदियों बाद अब रोशन होगा छत्तीसगढ़ का ये गांव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से चमक उठी पहाड़ी कोरवाओं की बस्ती.....

07/Sep/2024

CG- SI और आरक्षक निलंबित: यहां गंभीर लापरवाही, IG ने की सख्त कार्यवाही....

07/Sep/2024

CG - बहन के घर भाई ने की आत्महत्या : फांसी लगाकर दी जान, घर में नहीं था कोई, पेड़ से फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस.....