BREAKING NEWS : उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान, 36 विधायकों, 39 कार्यकर्ताओं की होगी बोर्ड, निगमों में नियुक्ति

 बेंगलुरु। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस के 36 विधायकों और 39 कार्यकर्ताओं को राज्य संचालित बोर्ड और निगमों में प्रमुख पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सूची ‘‘किसी भी क्षण’’ जारी कर दी जाएगी। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बोर्ड और निगमों में नियुक्तियों में 36 विधायकों और 39 पार्टी कार्यकर्ताओं को समायोजित किया जा रहा है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को राज्य में सत्ता में पहुंचाया है और उन्हें उचित सम्मान दिया गया है।’’ 

उन्होंने कहा कि पार्टी की लोकसभा चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को यहां होगी। शिवकुमार ने कहा, ‘‘कल हमारी पहले दौर की बैठक होगी। बैठक में जगदीश शेट्टर और लक्ष्मण सावदी (जो पिछले साल मई में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे) को भी आमंत्रित किया गया है। जिला प्रभारी मंत्रियों ने सभी निर्वाचन क्षेत्रों से राय ली है और कल की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी।’ 

28 में से कम से कम 25 लोकसभा सीटें जीतेगी पार्टी : शिवकुमार

खबरें और भी

 

6sxrgo

शिवकुमार ने विश्वास जताया कि पार्टी कर्नाटक की कुल 28 में से कम से कम 25 लोकसभा सीटें जीतेगी। जनता दल (सेक्युलर) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘यह उनकी इच्छा है।’’

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछली बार जब हमने जद (एस) के साथ हाथ मिलाया था, तो हमें बहुत सारी सीटें जीतने की उम्मीद थी, लेकिन हमें एक-एक सीट ही मिली।’’

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा ने 25 सीटें जीतीं और कांग्रेस और जद (एस) ने एक-एक सीट जीती। भाजपा समर्थित एक निर्दलीय भी विजयी हुआ।

कुछ भाजपा नेताओं ने टिप्पणियां की थीं कि कांग्रेस को राम मंदिर मुद्दे पर अपने रुख के कारण लोकसभा चुनाव में ‘झटका’ लगेगा। इस बारे में पूछे जाने पर शिवकुमार ने कहा, ‘‘(मुख्यमंत्री) सिद्धरमैया के नाम में राम है और शिवकुमार में शिव है। आस्था एक निजी मामला है। मैं सभी धर्मों में विश्वास करता हूं। राजनीति में धर्म होना चाहिए लेकिन धर्म में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।’’


IMG-6037
IMG-5511
ezgif-com-animated-gif-maker-3


ec5bdc94-a24f-4131-bc9a-2ff8b14e35b8
d225d874-7ee3-4d2a-b5db-cd61fba8beef


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
27/Jul/2024

CG - SBI बैंककर्मी ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर दी जान, संदिग्ध स्थिति में मिला शव, सुसाइड नोट में लिखा....सॉरी मैं…..

27/Jul/2024

CG - 2 सगे भाइयों की मौत : छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी, देर रात गांव में घुसकर मचाया उत्पात, हमले से 2 सगे भाइयों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल....

27/Jul/2024

सोन में प्राथमिक शाला के पास ही धड़ल्ले से बनाई व परोसे जा रहें अवैध शराब कहां हैं आबकारी विभाग और कहां हैं पुलिस क्या यहीं हैं बीजेपी का सुशासन राज ऐसे में कैसे बनेगा बच्चों का भविष्य पढ़े पूरी खबर

27/Jul/2024

CG - कार्यपालन अभियंता आतंरिक परिवाद समिति में दोषी पाया गया आयोग ने विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा की...

27/Jul/2024

शासन की आत्मसमर्पित नीति से प्रभावित होकर महिला ACM नक्सली ने किया आत्मसमर्पण। महिला नक्सली (एम् एम् से जोनल कमिटी क्षेत्र के गोंदिया-राजनंदगांव-बालाघाट , जीआरबी डिवीज़न अंतर्गत टांडा/मलाजखंड एरिया कमेटी सदस्य (ACM) के रूप में सक्रीय थी जिस पर छत्तीसगढ़ राज्य में 5 लाख रुपये, मध्यप्रदेश राज्य में 3 लाख रुपए व महाराष्ट्र राज्य में 5 लाख रुपए इनाम घोषित है. महिला नक्सली पर कुल 13 लाख का इनाम घोषित है।