VIDEO: रिवॉल्वर वाली दुल्हनिया ने जयमाला के पहले कुछ यूं की दनादन फायरिंग... नज़ारा देख दूल्हे के उड़े होश.... रिवाल्वर रानी बनी दुल्हन सहित तीन पर FIR दर्ज... पिता गिरफ्तार... देखें फायरिंग का VIDEO...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल प्रतापगढ़ में सोशल मीडिया पर फायरिंगबाज दुल्हनिया का एक वीडियो जमकर वायरल हो चला है। दुल्हन जयमाल से चंद सेकेंड पहले स्टेज पर चढ़ते वक्त रिवाल्वर से फायरिंग करती हुई नजर आ रही है। खबरों की मानें तो यह फायरिंग दुल्हन शादी के जश्न में करने लगी थी। फायरिंगबाज दुल्हन की करतूत देख बाराती जहां हैरान रह गए। वहीं दूल्हे के भी होश उड़ गये।

 

शादियों में अक्सर पुरुषों द्वारा खुशी में फायरिंग किए जाने का मामला सुना होगा लेकिन प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा क्षेत्र में एक शादी में खुद दुल्हन ने खुशी में रिवॉल्वर से दनादन गोली चलाई। खबर जैसे ही जिले में फैली पुलिस हरकत में आ गई और दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मंच पर चढ़ते समय रिवाल्वर रानी बनीं दुल्हन के खिलाफ हर्ष फायरिंग के मामले में केस दर्ज किया गया है। रविवार रात की इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर दुल्हन के पिता  गिरिजा शंकर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका चाचा रामबास पांडेय रिवाल्वर लेकर फरार है।

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मण का पुरवा निवासी गिरिजा शंकर पांडेय की पुत्री रूपा को अपनी शादी में रिवाल्वर से हर्ष फायर करना महंगा पड़ गया है। यहां पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार को जयमाल के समय दुल्हन बनी रूपा ने चाचा रामदास पांडेय की लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की थी। इसका वीडियो सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। इसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने रूपा पांडे उसके पिता और चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ रिवाल्वर सीज कर दिया है। लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी पुलिस ने भेज दी है। 

 

एक हाथ से दूल्हे का हाथ थामा और दूसरे हाथ से की फायरिंग

 

वायरल वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि यह प्रतापगढ़ जनपद में जेठवारा इलाके के लक्ष्मण के पुरवा गांव का है। वहां 30 मई को शादी थी। दूल्हा बरात लेकर पहुंचा था। वह स्टेज पर खड़ा था तभी दुल्हन को लेकर परिवार की महिलाएं आती हैं। दूल्हे ने दुल्हन की तरफ हाथ बढ़ाया। इस पर दुल्हन ने एक हाथ से दूल्हे का हाथ थामा और अपने दूसरे हाथ से हवा में तमंचा तानकर गोली दाग दी। वीडियो में गोली चलने की आवाज के बाद धुआं फैलता दिखता है। इसके बाद तालियां और सीटियां बजती हैं। दूल्हन को दूल्हा स्टेज पर ले जाता है। शादी में हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद ऐसी घटनाएं होती रहती हैं लेकिन शामली में घोड़ी पर सवार दूल्हे के बाद अब प्रतापगढ़ में दुल्हन का हवा में गोली दागते वीडियो वायरल होने से लोगों के साथ ही पुलिस भी भौंचक है।

 

देखें वीडियो

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
18/Apr/2024

आज का राशिफल: गुरुवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

17/Apr/2024

प्रधानमंत्री आवास से मिला गरीबो को पक्का छत ,तीन करोड़ लोगों को अगले पाँच वर्षों में मिलेगा अपना पक्का मकान - विजय शर्मा देश के 50 प्रतिशत आबादी माताओं के पीड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने समझा ,पक्का मकान,पक्का शौचालय ,हर घर नल से जल और उज्वला गैस के बाद अब मिलेगा सोलर पैनल से बिजली - विजय शर्मा

17/Apr/2024

IMD Alert : इन राज्यों में बारिश ओले गिरने का अलर्ट,10 राज्यों में हीटवेव की चेतावनी, बढ़ेगी गर्मी, जानें मौसम पूर्वानुमान…

17/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव में भाजपा की बल्ल-बल्ले, छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी महासंघ ने बीजेपी प्रदेशाध्‍यक्ष को सौंपा पत्र, लिखी ये बड़ी बात....

17/Apr/2024

CG Politics : चुनावी मैदान में उतरे टीएस बाबा, तपती दोपहरी में प्रचार और कार्यकर्ताओं को कर रहे रिचार्ज, बोले - आगे 4 साल.....