CG ब्रेकिंग : साले ने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही जीजा को लूटा,ससुराल से लौट रहा था युवक, रास्ते में गमछा लपेटकर चाकू की नोक पर लाखों की लूट….6 दिन बाद फिर जो हुआ…पढ़े पूरी खबर

डेस्क :- छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक युवक को उसके ही साले ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लूट लिया। युवक अपनी पैतृक जमीन बेचने के बाद रुपए लेकर ससुराल पहुंचा था। वहां से लौटने लगा तो रात में मुंह पर गमछा लपेटकर पहुंचा और चाकू की नोक पर रुपए छीनकर भाग निकला। डर के चलते युवक ने 4 दिन बाद FIR दर्ज कराई तो पुलिस ने शुक्रवार को साले सहित 2 आरेपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम आरा निवासी रामसेवक राम ने अपनी पैतृक जमीन का सौदा 7 लाख रुपए में तय किया था। उसकी रजिस्ट्री के लिए 12 जून को पत्नी सुचिता बाई के साथ बोलेरो से जशपुर आया था। रजिस्ट्री के बाद उसे 6.12 लाख रुपए कैश और 88 हजार का चेक मिला था। इन रुपयों में से 12 हजार का मोबाइल खरीद लिया और 50 हजार रुपए बैंक खाते में जमा कर दिए। फिर शहर में ही अपने ससुराल में रुक गया और पत्नी को गांव भेज दिया।

जीजा-साले ने शराब पी, फिर गमछे में रुपए लपेट घर से निकला
ससुराल में राम सेवक ने अपने साले राजेश्वर के साथ शराब पी। पहां से रात करी 9 बजे नशे की हालत में गमछे में करीब साढ़े 4 लाख रुपए लपेट कर गम्हरिया में अपने फूफा के घर जाने निकल पड़ा। रास्ते में गम्हरिया पुल से आगे वनश्री के बोर्ड के पास पीछे से दो नकाबपोश युवक पहुंचे और रामसेवक की पीठ पर चाकू लगा दिया। फिर रुपए लपेटा हुआ गमछा छीनकर भाग निकले। मामला 4 दिन बाद 16 मई को थाने में दर्ज कराया गया।

खबरें और भी

 

6sxrgo

घर के बाथरूम में छिपाई रकम, मंगेतर के पास बताकर उलझाया
पुलिस ने संदेह के आधार पर राजेश्वर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस पर उसने लूट की वारदात करना स्वीकार कर लिया। बताया कि लूटे रुपए आरा के अंदरूनी जंगली इलाके में स्थित एक गांव में अपनी मंगेतर के घर में छिपाए हैं। पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि उस नाम की लड़की ही गांव में नहीं रहती। इस पर पुलिस ने सख्ती की तो घर के बाथरूम में छिपाने की बात बताई। पुलिस ने वहां से 1.90 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
16/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जारी किया बयान, प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कही ये बड़ी बात….

16/Apr/2024

CG - भाजपा का संकल्प पत्र से भाजपा की हताशा दिख रही : दीपक बैज

16/Apr/2024

मल्हार शराब दुकान के पास कार और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत मस्तूरी निवासी युवक बिलासपुर रिफर तत्काल सूचना पर पहुंची मल्हार पुलिस ने चोटिल कुलदीप को पहुंचाया हॉस्पिटल पढ़े पूरी खबर

16/Apr/2024

CG - पुलिस आरक्षक भर्ती की फर्जी नियुक्ति पत्र ब्रेकिंग : आरोपी के द्वारा बेरोजगार युवाओं को पुलिस आरक्षक भर्ती में नौकरी लगाने का झांसा देकर 5,025000 रूपये लेकर किया धोखाधड़ी, आरोपी को किया गया गिरफ्तार...

16/Apr/2024

CG - भ्रष्टाचार,परिवारवाद मुक्त विकसित भारत व देश वासियों के सपनों को साकार करने वाला है भाजपा का संकल्प पत्र - महेश जैन