CG साली की गला घोटकर हत्या, टांगा पेड़ से: साली को ससुराल से भगाकर लाया जीजा.... मोबाइल पर बात करते देख घोंट दिया गला.... चचेरे भाइयों संग जंगल में फांसी पर लटकाया शव.... आशिक मिजाज जीजा समेत 3 गिरफ्तार.......

 

रायगढ़। तमनार थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम हिंझर जंगल में मिली युवती की लाश पर हत्या का अपराध दर्ज किया गया। युवती की हत्या तथा शव को छिपाने में सहयोगी तीन आरोपियों को तमनार पुलिस गिरफ्तार कर घटना का पटाक्षेप की है। युवती का जीजा गला घोंट कर किया था। हत्या और चचेरे भाईयों के साथ शव को फांसी पर लटका दिया। ग्राम हिंझर के धोबनी घाट जंगल में मिली युवती की लाश की जांच में घटना का पटाक्षेप करते हुये मृतिका की गला घोंटकर हत्या करने वाले उसके जीजा तथा लाश को फांसी में लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने वाले उसके दो चचेरे भाई को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। 

 

 

6sxrgo

        
नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक 13 अगस्त को ग्राम हिंझर निवासी टिकेश्वर राठिया पिता उत्तर कमार राठिया उम्र 35 वर्ष गांव के कोटवार मनोहर लाल चौहान के साथ थाना तमनार जाकर धोबनी घाट जंगल हिंझर में सेन्हा पेड के डंगाल में पीले रंग की ओढनी का फंदा गले में डालकर एक युवती उम्र करीब 20-21 वर्ष की फांसी पर लटकी है ऐसी सूचना दिया। सूचना पर पुलिस टीम उसकी बड़ी बेटी राजकुमारी शव की शिनाख्त कु. सुनीता यादव पिता जगदीश यादव उम्र 20 वर्ष के  रूप में किये। 

 

           
घटना के संबंध में थाना प्रभारी द्वारा थाना तमनार में मर्ग क्रमांक 42/21 धारा 174 जा.फौ. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच दौरान मृतिका के वारिशान बताये कि पिछले 2-3 माह से सुनीता को उसका जीजा मदन सुन्दर पिता गंगाराम यादव उम्र 30 वर्ष साकिन मुडागांव पत्नि बनाकर रखने के लिये केकराझरिया से अपने घर ले आया था, मदन सुन्दर यादव की पत्नि राजकुमारी यादव जो सुनीता की बडी बहन हैं, विरोध कर उसे डांट फटकार कर भगा दी थी। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक घटना के संबंध में शव का पीएम कराया गया जिसमें मृत्यु की प्रकृति “हत्यात्मक” लेख होने पाया गया। 

 

थाना प्रभारी जांचकर्ता अधिकारी निरीक्षक एल.पी. पटेल द्वारा मृतिका के वारिसानों के साथ स्वतंत्र गवाहों से पूछताछ किया गया, जिसमें सुनीता और मदन के बीच झगड़ा, मारपीट की बात सामने आई। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी द्वारा मदन सुन्दर यादव से कड़ी पूछताछ करने पर आरोपी अपनी साली सुनीता का गला घोंट कर हत्या करना स्वीकार किया और बताया कि दिनांक घटना 12/08/2021 को अपने घर में सुनीता मोबाईल में किसी से बात कर रही थी, तब दोनों के बीच झगड़ा हुआ और चुन्नी और हाथ से सुनीता का गला दबाकर हत्या कर दिया और उसकी लाश को अपने चचेरे और ममेरे भाई अभिमन्यु यादव एवं दुखभंजन यादव के साथ अपने बोलेरो में ले जाकर जंगल में लेकर धोबनीघाट जंगल हींझर के सेन्हा पेड के डगाल में लटका दिया था जिससे लोगों को लगे कि सुनीता आत्महत्या की है। 

 


आरोपी मदन के कबूलनामे के बाद दोनों आरोपी अभिमन्यु यादव एवं दुखभंजन यादव से पूछताछ किया गया जिन्होंने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार किये है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी 1-मदन सुंदर यादव  गंगाराम  यादव उम्र 30 वर्ष निवासी मुड़ागांव थाना तमनार 2- अभिमन्यु  यादव नकुल यादव उम्र 27 वर्ष निवासी केकराझरिया थाना लैलूंगा 3-दुखभंजन यादव रामसाय  यादव उम्र 24 वर्ष निवासी मुड़ागांव थाना तमनार को आज दिनांक 16/08/2021 को गिरफ्तार  कर इस घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी- 17 सी 2990 को जब्त कर आरोपियों को अप.क्र. 302,201,34 IPC  के अपराध में रिमांड पर भेजा गया है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG Politics : क्या कट सकता है देवेंद्र यादव का टिकट?...अनशन पर बैठे जगदीश कौशिक को मिला ये बड़ा आश्वासन.....

29/Mar/2024

PPF Interest Rates: PPF और सुकन्‍या समृद्ध‍ि योजना पर आया बड़ा अपडेट...

29/Mar/2024

7th Pay Commission : केंद्र कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि संभव, खाते में आएगी बढ़कर सैलरी, जानें पूरी डिटेल...

29/Mar/2024

CG - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बचपन के दोस्त को मिली यदुवंशी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं.....

30/Mar/2024

आज का राशिफल: शनिवार को मालामाल हो सकते हैं इस राशि के लोग... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन.....