बिग CG न्यूज: सराफा कारोबारी से लूट.... घर लौटते वक्त बदमाशों ने सराफा व्यापारी को मारी धड़ाधड़ 5 गोलियां.... 70 हजार रुपए और आधा किलो सोना लूटकर फरार....

जगदलपुर। सराफा व्यापारी को अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। जगदलपुर शहर के वृन्दावन कालोनी इलाके की घटना है। 6 बाइक सवार युवकों ने व्यापारी को बंदूक दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। व्यापारी से 70 हजार रुपए और करीब 500 ग्राम सोना लूटकर बदमाश फरार हो गए। हमले में घायल हुए कारोबारी को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अब शहर में नाकाबंदी कर दी है। 

 

सोने चांदी का कारोबार करने वाले तिलोकचंद सिसोदिया इस घटना का शिकार हुए। दुकान बंद कर वो घर लौट रहे थे। रात में वृंदावन कॉलोनी जो कि कालीबाड़ी स्कूल के पास है। यहां पहले से ही रास्ते पर खड़े दो युवकों ने उनका रास्ता रोका। इसके बाद दो बाइक में सवार चार बदमाश पीछे से पहुंच गए और इनके साथ मारपीट करने लगे। जिस वक्त से वारदात हुई संजय के साथ उनकी एक महिला कर्मचारी भी साथ थी। बदमाशों ने महिला के साथ भी बदसलूकी की। 

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

तिलोकचंद को डराने के मकसद से बदमाशों ने दो गोलियां हवा में फायर की, लेकिन वे जूझते रहे। बदमाशों ने बंदूक कारोबारी की तरफ तानी और फिर एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं। एक गोली हाथ, तो दूसरी गोली तिलोकचंद के पैर को छूकर निकल गई। जिस जगह पर यह घटना हुई सड़क पर थोड़ा अंधेरा था और कुछ ही दूरी पर पूर्व मंत्री केदार कश्यप का सरकारी बंगला भी। स्थानीय निगरानी शुदा बदमाशों से भी पुलिस की एक टीम पूछताछ कर रही है। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

CG - शादी के जश्न में अचानक आई आफत : मौके पर मची चीख पुकार, हादसे में कई लोग हुए घायल, वाहन चालक फरार.....

19/Apr/2024

पी.एल.वी.एवं बेमेतरा जिला चिकित्सालय ने मिलकर किया महिला मानसिक रोगी का रेस्क्यू

19/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में मतदान के बीच बड़ा हादसा,एरिया डोमिनेशन के दौरान ब्लास्ट में घायल जवान शहीद…

19/Apr/2024

CG - दो कर्मचारी सस्पेंड BREAKING : दो कर्मचारी को कलेक्टर ने किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज...जानें पूरा मामला.....

19/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : अब तक के वोटिंग परसेंटेज का आंकड़ा हुआ जारी, इस विधानसभा में पड़े सबसे ज्यादा वोट, देखिए विधानसभा वार कितना प्रतिशत हुआ मतदान.....