मोदी कैबिनेट ब्रेकिंग : महिला आरक्षण को कैबिनेट की मंजूरी, अब संसद में पेश होगा बिल जानिये क्या बदलने वाला है इस बिल के आने से......

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महिला आरक्षण को मंजूरी दे दी है। खबर है कि महिला आरक्षण विधेयक 20 सितंबर यानी आगामी बुधवार को संसद में पेश किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट ने महिलाओं के लिए 33 फीसदी महिला आरक्षण को मंजूरी दी है। बीजेपी बुधवार (20 सितंबर) या फिर उसके एक दिन बाद महिलाओं की एक बड़ी सभा दिल्ली या दिल्ली से जुड़े राजस्थान के किसी शहर में कर सकती है।

सभा को खुद पीएम मोदी संबोधित कर सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम को फिलहाल गुप्त रखा गया है। बता दें कि मौजूदा लोकसभा में 78 महिला सांसद हैं, जो कुल संख्या 543 का 15 प्रतिशत से भी कम हैं। आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा और पुडुचेरी सहित कई राज्य विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 10 फीसदी से कम है।

महिला आरक्षण विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी या एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव है. विधेयक में 33 फीसदी कोटा के भीतर एससी, एसटी और एंग्लो-इंडियन के लिए उप-आरक्षण का भी प्रस्ताव है. विधेयक में प्रस्तावित है कि प्रत्येक आम चुनाव के बाद आरक्षित सीटों को रोटेट किया जाना चाहिए. आरक्षित सीटें राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में रोटेशन द्वारा आवंटित की जा सकती हैं. इस संशोधन अधिनियम के लागू होने के 15 साल बाद महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण समाप्त हो जाएगा.

 

6sxrgo

करीब 27 सालों से लंबित महिला आरक्षण विधेयक अब संसद के पटल पर आएगा. आंकड़ों के मुताबिक, लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या 15 फीसदी से कम है, जबकि राज्य विधानसभा में उनका प्रतिनिधित्व 10 फीसदी से भी कम है. इस मुद्दे पर आखिरी बार कदम 2010 में उठाया गया था, जब राज्यसभा ने हंगामे के बीच बिल पास कर दिया था और मार्शलों ने कुछ सांसदों को बाहर कर दिया था, जिन्होंने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का विरोध किया था. हालांकि यह विधेयक रद्द हो गया क्योंकि लोकसभा से पारित नहीं हो सका था. 


IMG-2115
RO Number : 12652/13

IMG-2095
IMG-2094
IMG-2093

20230824-112840

57fc79d2-2c0d-41ba-844b-386395bc4e36


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
21/Sep/2023

IMD Alert : 27 सितंबर तक 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…

21/Sep/2023

CG NEWS : कुदरत का करिश्मा,निजी अस्पताल के सोनोग्राफी रिपोर्ट में बताया था जुड़वा,महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म,जच्चा-बच्चा सभी सुरक्षित, परिजनों में खुशी की लहर…

21/Sep/2023

School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए Good News, अवकाश की घोषणा, आदेश जारी, बंद रहेंगे स्कूल…

21/Sep/2023

CG ACCIDENT ब्रेकिंग : CMO की कार हुई सड़क हादसे की शिकार, कार से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, उड़े परखच्चे, युवक गंभीर रूप से घायल....

21/Sep/2023

Priyanka Gandhi Visit CG : प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ किया सुवा नाच, देखें वीडियो....