CG बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में 2500 रुपए प्रति क्विंटल में हुई थी धान खरीदी.... अब 1400 रुपए में बेच रहे.... मंत्रिमंडलीय उप समिति ने निर्धारित की दर.... देखें अनुमाोदित दरें.....


रायपुर 21 जुलाई 2021। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य में खरीदे गए अतिशेष धान की नीलामी के माध्यम से विक्रय के लिए गठित  मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में अतिशेष धान की नीलामी में प्राप्त दरों पर चर्चा की गई। बैठक में अधिकतम दरों का अनुमोदन किया गया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आज वर्चुअल माध्यम से मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक हुई। 

 

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा अतिशेष धान के लॉट की नीलामी में प्राप्त अधिकतम दर के अनुमोदन हेतु धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा हेतु मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया गया था। इस उपसमिति में कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री रविन्द्र चौबे, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल शामिल हैं।

 

6sxrgo

 


मंत्रिमंडलीय उपसमिति की वर्चुअल बैठक में 74 हज़ार 85 क्विंटल मोटे धान और 12 हजार 989 क्विंटल पतले धान हेतु नीलामी में प्राप्त दरों पर चर्चा कर उसका अनुमोदन किया गया। शेष 47 हजार 994 टन मोटे धान के लिये 1350 रूपए या उससे अधिक एवं 9445 क्विंटल पतले धान के लिये 1400 रूपए या उससे अधिक की दरों का अनुमोदन किया गया। साथ ही 11 हजार 789 क्विंटल पतले धान के लिये 1350 रूपए व उससे अधिक की दर का भी अनुमोदन मंत्रिमंडलीय उपसमिति द्वारा किया गया है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह…..

25/Apr/2024

CG Politics : राज्यसभा सांसद के तौर पर राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने ली शपथ, आदिवासियों को लेकर कही ये बड़ी बात....

25/Apr/2024

CG - व्यवसायी ने की आत्महत्या : युवा व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम, सुसाइड नोट में लिखा- ऐसे दलदल में फंसा.....

25/Apr/2024

CG - वोट दो और छूट पाओ : मतदान के लिए विशेष पहल, वोटिंग के बाद एक हफ्ते तक टॉकीज में मूवी देखने पर मिलेगी इतने प्रतिशत की छूट....

25/Apr/2024

CG - बंदूक की नोक पर लूट :बेखौफ हुए बदमाश, शराब दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने बोला धावा, बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस के हाथ अब तक खाली.....