बस से नाबालिग लड़का ग़ायब, लखनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया।

नयाभारत सितेश सिरदार:–बस में सफर कर रहे एक नाबालिग लड़के के खो जाने का मामला प्रकाश में आया है। माता पिता ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जाहिर करते हुये थाना लखनपुर में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 17 अप्रैल को सोनकिया पैकरा पति रामजतन पैकरा 50 साल साकिन ग्राम दोरना थाना लुन्डरा अपने 10 वर्षीय नाबालिग लड़के को साथ लेकर अम्बिकापुर से शिवम् बस के जरिए अपने लडकी के ससुराल थाना लखनपुर क्षेत्र के ग्राम हसडाड बनखेता पारा जा रहे थे। ग्राम हसडाड के पास शाम करीब साढ़े छै बजे दोनों पति-पत्नी बस से उतरे लेकिन नाबालिग लड़का बस से नीचे नहीं उतरा वह कहीं आगे चला गया ।काफी पता तलाश किये नाबालिग का पता नहीं चला । किसी अनजान व्यक्ति द्वारा फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जाहिर करते हुए नाबालिग के माता-पिता ने 18 अप्रैल दिन गुरुवार को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। लखनपुर पुलिस मामले में दफा 363 भादस क़ायम कर नाबालिग लड़के की पता तलाश करने जुटी है। बताया जा रहा है नाबालिग लडका कक्षा चौथी का छात्र है।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
01/May/2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के सरगुजा आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत ।

01/May/2024

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट का लखनपुर में हुआ आगमन।

01/May/2024

Employees Salary: कर्मचारियों के वेतन में होगा इजाफा! सरकार ला रही है बड़ी खुशखबरी, सैलरी में होगी बढ़ोतरी….

01/May/2024

CG 3 की मौत : करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की हुई मौत, दो मासूम और एक युवक के लिए करंट बना काल, मौके पर ही तोड़ा दम....

01/May/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, जिला पंचायत सदस्य ने कांग्रेस का छोड़ा हाथ, बीजेपी में हुआ शामिल.....