केंद्रीय मंत्री को कोरोना, CG के विधायक और नए महापौर भी संक्रमित: केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी भी कोरोना पॉजिटिव हुए.... आइसोलेट हुए.... वहीं CG के ये विधायक तीसरी बार कोरोना संक्रमित हुए.... महापौर भी पॉजिटिव.... मचा हड़कंप......

..........

नई दिल्ली/रायपुर। कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी भी कोविड संक्रमण के शिकार हो गए है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने बताया है कि उन्हें कोविड हुआ है और वे चिकित्सक के परामर्श पर दवा ले रहे हैं और आईसोलेट हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने आग्रह किया है कि संपर्क में आए लोग तत्काल टेस्ट कराएं और आईसोलेट हो जाएँ। वहीं छत्तीसगढ़ के विधायक देवेंद्र यादव तीसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। पहली और दूसरी लहर में भी विधायक देवेंद्र संक्रमित हुए थे। सिमटम मिलने के बाद उन्होंने कोरोना जांच करवाई थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नए महापौर नीरज पाल की रिपोर्ट भी आज ही पॉजिटिव आई है। 

गडकरी ने ट्वटी से दी अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया हैं। गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'कोरोना के हल्के लक्षण दिखने के बाद मैंने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारेंटाइन में हूं। मेरे संपर्क में आए उन सभी लोगों से मैं अनुरोध करता हूं कि वो खुद को आइसोलेट कर जांच कराएं।'

 

6sxrgo

देश में पिछले 24 घंटे में नए मामले फिर बढ़ गए हैं। 1 लाख 86 हजार 368 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 58,039 मरीज ठीक हुए, जबकि 436 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केस में भी 1.27 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुल एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9 लाख के पार हो गई है। अब देश में 9.43 लाख एक्टिव केस हैं। दिल्ली में मंगलवार को 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के कारण 23 लोगों की मौत हो गई है, जो तीसरी लहर के दौरान किसी एक राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मौत हैं। उत्तर प्रदेश में भी पिछले सात दिन के दौरान प्रदेश में डेली केस की संख्या करीब 6 गुना बढ़ गई है। महाराष्ट्र में भी 22 मौत हुई हैं। हालांकि अच्छी खबर मुंबई से मिल रही है, जहां लगातार चौथे दिन नए केस की संख्या में कमी आई है। देश में अब कुल 3.60 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.46 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। अब तक 4,84,649 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

सीजी में 5151 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 483 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।  कोरोना से आज कुल 4 मौतें हुई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1032584 मरीज मिले हैं। जिसमें से 995075 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 23886 है। वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 13623 मौतें हो चुकी हैं।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

KBC फैंस के लिए खुशखबरी: सीजन 16 के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन,आपके पास भी है करोड़ों कमाने का मौका…KBC का रजिस्ट्रेशन शुरू…जाने कैसे मिलेगा हॉट सीट पर पहुंचने का मौका…..

26/Apr/2024

CG - सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर कही ये बड़ी बात, बोले - मई के इस तारीख को महिलाओं के खाते में आ जाएगी योजना की अगली किश्त.....

27/Apr/2024

आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा...जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

26/Apr/2024

CG - अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान हुआ ब्लास्ट, 6 झुलसे, सभी को अस्पताल में कराया भर्ती......

26/Apr/2024

Old vs New Tax Regime: ओल्‍ड र‍िजीम से न्‍यू र‍िजीम में क‍िसे श‍िफ्ट होना चाह‍िए? ड‍िक्‍लेरेशन से पहले समझना जरूरी