छत्तीसगढ़

CG – महिला से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार तमनार पुलिस की कार्रवाई भेजा गया जेल पढ़े पूरी ख़बर

रायगढ़//वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों पर रायगढ़ पुलिस द्वारा संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना तमनार पुलिस ने युवती से दुष्कर्म की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक तिग्गा (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

पीडि़त युवती ने कल थाना तमनार में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत किया, थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा पीडि़ता का महिला पुलिस अधिकारी से विस्तृत बयान कराया गया। युवती ने अपने बयान में बताया कि वह आरोपी दीपक तिग्गा को लंबे समय से जानती थी। वर्ष 2017 में आरोपी ने उससे प्रेम प्रस्ताव रखकर शादी करने का वादा किया और फरवरी 2017 में घर में माता-पिता के नहीं रहने पर पहली बार शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी लगातार शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

पीडि़ता द्वारा जब आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया गया तो आरोपी दीपक तिग्गा ने उसे अपने साथ रखने से साफ इंकार कर दिया। पीडि़ता की शिकायत पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया और आज उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button