CG 18+  वैक्सीनेशन पर गंभीर संकट:छत्तीसगढ़ के पास कोवैक्सीन का दूसरा डोज लगाने की वैक्सीन ही नहीं....समय से नहीं मिला तो पहली डोज भी होगी बेकार....पढ़िए पूरा मामला


नया भारत डेस्क 27 मई :-  छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। वैक्सीन का दूसरा डोज लगने की तारीख नजदीक आ गई है। वहीं सरकार के स्टॉक में वैक्सीन है ही नहीं। अगर समय से वैक्सीन नहीं मिली तो लोगों का पहला डोज लेना भी बेकार हो जाएगा।

दरअसल राज्य सरकार ने अपने खर्च पर एक मई से 18 + का टीकाकरण शुरू किया था। पहले दिन कोवैक्सीन की 1.50 लाख डोज आई थी। पहले दिन 1945 लोगों को टीका लगाया गया। दूसरे दिन 8 हजार 579 लोगों को कोवैक्सीन दिया गया। शुरुआती दिनों में ही उस खेप से एक लाख 46 हजार 591 लोगों को टीका लगा दिया गया। दूसरी डोज के साथ जुड़े संकट के लिए ही 3 हजार 409 डोज बचा लिया गया।

कोवैक्सीन के उत्पादक भारत बायोटेक ने मई महीने में 3 लाख डोज की आपूर्ति की जानकारी दी थी, लेकिन एक मई के बाद उनकी कोई खेप नहीं पहुंची। डॉक्टरों के मुताबिक कोवैक्सीन की पहली खुराक लेने के 28 दिन बाद दूसरी खुराक लगाई जानी है। इस मान से जिन लोगों ने एक मई को कोवैक्सीन का टीका लगवाया था, उन्हें 29 मई को दूसरा टीका लगना है।

खबरें और भी

 

6sxrgo

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया, राज्य वैक्सीन भंडार में बुधवार सुबह तक कोविशील्ड के 40 हजार डोज और कोवैक्सीन के करीब 4 हजार डोज बचे थे। उसमें से कोविशील्ड को अधिकतर को जिलों में भेज दिया गया। दोनों टीका उत्पादकों ने अभी अगली खेप की कोई सूचना नहीं दी है। वहीं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए केंद्र सरकार कोटे की 2 लाख डोज वैक्सीन आज रायपुर पहुंच रही है। यह भी कोविशील्ड वैक्सीन होगी।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
18/Apr/2024

आज का राशिफल: गुरुवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

17/Apr/2024

प्रधानमंत्री आवास से मिला गरीबो को पक्का छत ,तीन करोड़ लोगों को अगले पाँच वर्षों में मिलेगा अपना पक्का मकान - विजय शर्मा देश के 50 प्रतिशत आबादी माताओं के पीड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने समझा ,पक्का मकान,पक्का शौचालय ,हर घर नल से जल और उज्वला गैस के बाद अब मिलेगा सोलर पैनल से बिजली - विजय शर्मा

17/Apr/2024

IMD Alert : इन राज्यों में बारिश ओले गिरने का अलर्ट,10 राज्यों में हीटवेव की चेतावनी, बढ़ेगी गर्मी, जानें मौसम पूर्वानुमान…

17/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव में भाजपा की बल्ल-बल्ले, छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी महासंघ ने बीजेपी प्रदेशाध्‍यक्ष को सौंपा पत्र, लिखी ये बड़ी बात....

17/Apr/2024

CG Politics : चुनावी मैदान में उतरे टीएस बाबा, तपती दोपहरी में प्रचार और कार्यकर्ताओं को कर रहे रिचार्ज, बोले - आगे 4 साल.....