CG - 2 नर्स सस्पेंड : सरकारी अस्‍पताल की 2 नर्सों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, कलेक्‍टर ने जारी किया आदेश.....

अंबिकापुर। सरकारी अस्‍पताल की दोनों नर्सों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। दरअसल छात्रवासी बच्चों के उपचार के लिए अस्पताल पहुंची अधीक्षिका के साथ दुर्व्यवहार के आरोप पर बलरामपुर कलेक्टर आर एक्का ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में पदस्थ स्टाफ नर्स आंचल सिंह व रजनी तिर्की को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों नर्सों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कलेक्टर ने यह कार्रवाई की है।

आपको बता दें कि बलरामपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक स्टाफ नर्स मरीजों पर गुस्सा होती नजर आ रही है। इतना ही नहीं हास्टल के बच्चों को सुबह अस्पताल लाकर उपचार कराने बोला जाता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यहां तक कहा जा रहा है कि यही कारण है कि गरीब ग्रामीण भी अब सरकारी अस्पताल नहीं जाना चाहता क्योंकि उसके सम्मान पर चोट किया जाता है।

वायरल वीडियो की पड़ताल से पता चला कि राजपुर से लगे परसापानी गांव में आदिवासी राजी पड़हा संस्थान द्वारा स्कूल व छात्रावास का संचालन किया जाता है। छात्रावास के चार बच्चों की तबीयत खराब होने पर शाम को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। ड्यूटीरत नर्स के द्वारा चार पर्ची बनाई गई। ड्यूटी डाक्टर अपने कक्ष में थे। चारों बच्चों को उन्होंने देखा। पर्चियों में दवा, इंजेक्शन लिखा। बच्चों के साथ कर्मचारी फिर नर्स के पास गए। चारों बच्चों की पर्ची जमा किया ताकि दवा, इंजेक्शन लग जाए।

 

6sxrgo

थोड़ी देर बाद बच्चों का क्रम आया तब नर्स ने बोला कि दो बच्चों की ही पर्ची है। छात्रावास अधीक्षिका द्वारा चारों बच्चों की पर्ची जमा करने की जानकारी देने पर नर्स भड़क गई। उसी दौरान किसी ने वीडियो बना कर उसे वायरल कर दिया। नर्सिंग स्टाफ के कहने पर बच्चों की पर्ची खोजने फिर चिकित्सक के पास वे लोग पहुंचे लेकिन पर्ची नही मिली। नर्स के पास जाकर पर्ची नहीं मिलने तथा दूसरा बना देने का आग्रह किया गया। वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि नर्स गुस्से में आ जाती है। बोलती है क्यों बच्चों को लाते हो शाम को, तुम लोगों का पर्ची टेबल में ही है खोज लो। दिमाग ख़राब करने आते हो।

इतना ही नहीं छात्रावास के बच्चों को शाम को इलाज के लिए नहीं लाने तथा सुबह ओपीडी में ही दिखाने बोलने लगी। मरीजों की संख्या अधिक होने से काम का दबाव हो सकता है लेकिन मरीजों के साथ इस प्रकार के व्यवहार को लेकर लोग नाराजगी जता रहे हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उक्त घटनाक्रम के बाद बच्चों का उपचार नहीं हो पा रहा था। बाद में अधीक्षक को भेजा गया। अधीक्षक दोबारा नर्सिंग स्टाफ के कमरे में गए तो वहीं पर दोनों बच्चों की चिकित्सक द्वारा लिखी गई पर्ची मिली उस पर्ची के आधार पर बच्चों का उपचार हुआ। मामले में राजपुर के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रसाद द्वारा संबंधित नर्सिंग स्टाफ को नोटिस जारी किया था।


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
24299b4d-0445-4138-9eb4-e0ca0a459cca
37ed1c36-deb4-4252-a4bf-7b1831b55a06
7009edd1-0e22-452f-991f-1fc6b498025f


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
08/Sep/2024

CM विष्णु देव साय डांस VIDEO: मुख्यमंत्री का अलग अंदाज, लोकधुन पर गजब थिरके, मांदर थामा, देखें वीडियो......

07/Sep/2024

CG ब्रेकिंग: यहां खुलेगा संगीत महाविद्यालय, CM विष्णुदेव साय ने की घोषणा....

07/Sep/2024

CG - सदियों बाद अब रोशन होगा छत्तीसगढ़ का ये गांव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से चमक उठी पहाड़ी कोरवाओं की बस्ती.....

07/Sep/2024

CG- SI और आरक्षक निलंबित: यहां गंभीर लापरवाही, IG ने की सख्त कार्यवाही....

07/Sep/2024

CG - बहन के घर भाई ने की आत्महत्या : फांसी लगाकर दी जान, घर में नहीं था कोई, पेड़ से फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस.....