CG 21 साल की युवती का अपहरण, दुष्कर्म फिर हत्या: प्यार में पागल युवक ने दोस्त के साथ मिलकर किया अगवा….आखरी सांस तक दरिंदों से लड़ती रही युवती, बचाओ-बचाओ की लगाती रही गुहार….युवकों ने फिर दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर मार डाला…फिर जो हुआ…पढ़े पूरा मामला……

 

नया भारत : बेमेतरा में शादी से इनकार करने पर एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दो लड़कों ने पहले युवती का अपहरण किया। फिर दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर मार डाला। उसका शव शनिवार को दूसरे गांव में पड़ा मिला। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को शुक्रवार शाम सूचना मिली कि 21 साल की सविता का अपहरण हो गया है। पुलिस जांच में पता चला सोनपुरी गांव निवासी दो युवक टिकेंद्र कोसले (24) और भूपेंद्र सतनामी (25) उसे अगवा कर ले गए हैं। पुलिस ने रात करीब 10 बजे दोनों के घर में दबिश दी, लेकिन उनका पता नहीं चला। इस बीच सूचना मिली कि दोनों आरोपी चंदनू क्षेत्र में देखे गए हैं। इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

 

6sxrgo

 

 

पूछताछ में आरोपी टिकेंद्र कोसले उर्फ सोनू ने पुलिस को बताया कि वह सविता से शादी करना चाहता था। उसने शादी का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन सविता ने मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ। इस पर टिकेंद्र भड़क गया। उसने बदला लेने की नीयत से सविता को अगवा कर लिया।

 

 

पुलिस को टिकेंद्र ने बताया कि सविता का मुंह दबाकर जबरदस्ती वह लोग ले गए। इसके बाद टिकेंद्र ने ही सविता से दुष्कर्म किया। पहचाने जाने के डर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सविता की भी पहचान छिपाने के लिए उसके शव को दूसरे गांव में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सविता का शव बरामद कर लिया है। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Apr/2024

CG- Boat Accident : महानदी नाव हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को इतने लाख की सहायता देगी छत्तीसगढ़ सरकार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिए ये निर्देश....

20/Apr/2024

CG Accident ब्रेकिंग : तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम.....

20/Apr/2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल में अनेको असंभव काम हुए संभव - विजय शर्मा, अबकी बार 400 पार, फिर एकबार मोदी सरकार ,पूरे देश ने मन बना लिया है कवर्धा भी पीछे नही रहेगा - विजय शर्मा ।

20/Apr/2024

CG Politics : पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाए गंभीर आरोप, बोली - जनता को गुमराह कर वोट....

20/Apr/2024

कवर्धा मेडिकल कॉलेज के जल्द शुरू करने के लिए उप मुख्यमंत्री शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, अहर्ता पूरी करने कोविड केयर सेन्टर को 100 बेड अस्पताल में अपग्रेड करने का दिया सुझाव।