CG 3 शिक्षक सस्पेंड VIDEO : नशे में टल्ली गुरु जी लड़खड़ाते हुए पहुँचे शिक्षा के मंदिर…..मास्टर जी स्कूल में रोज कर रहे थे मुर्गा-शराब की पार्टी…पढ़ाने की जगह बच्चों की होती थी पिटाई……शिक्षकों की हुई छुट्टी…..आदेश जारी….देखे दारूबाज मास्टर जी का विडियो……

 

 

 

 

6sxrgo

 

रायपुर 3 सितंबर 2021। पढ़ाने के बजाय स्कूल में दारू-मुर्गा पार्टी करने और छात्र-छात्राओं से गाली-गलौज करने वाले शिक्षकों की छुट्टी हो गयी है। ज्वाइंट डायरेक्टर ने तीन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

 

 

 

 

गरियाबंद के ढोडरा पूर्व माध्यमिक शाला मैनपुर के शिक्षक शशिशेखर पांडेय और उसी स्कूल के शिक्षक खिर सिंह नेताम पर आरोप था कि ये दोनों शिक्षक पढ़ाने के बजाय स्कूल में दारू-मुर्गा पार्टी करते थे और नशे में ही बच्चों को पीटते थे।

 

 

 

 

 

वहीं गरियाबंद के मैनपुर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोदोभांठा के शिक्षक प्रकाश कुमार भोई पर आरोप था कि पढ़ाने के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ गाली-गलौज करते थे।

 

 

 


 

 

 

पढ़े पूरा मामला

 

 

स्कूल में ही आकर मुर्गा पकाते और फिर प्रधान पाठक के साथ शराब पार्टी करते। इस दौरान बच्चे पढ़ाई की बात करते तो उन्हें पीटा जाता। ग्रामीणों को पता चला तो गुरुवार दोपहर स्कूल पहुंच गए। रंगे हाथ पकड़े गए मास्टर जी नशे में इतना धुत मिले कि जमीन पर जा गिरे।

 

 

 

 

आदिवासी बहुल्य ढोर्रा गांव के मिडिल स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक शशि शेखर पांडेय और शिक्षक खिरसिंह नेताम रोज स्कूल तो पहुंचते, लेकिन बच्चों को पढ़ाने की जगह शराब और मुर्गा पार्टी करते। बच्चों की बेवजह पिटाई की जाती। 


 

 

 

परेशान होकर बच्चों ने इसकी जानकारी अपने परिजन को दी। बात गांव में फैली तो उन्होंने स्कूल जाकर खुद देखना तय किया। इसके लिए सरपंच प्रतिनिधि शोप सिंह ने संकुल समन्वयक जगजीवन ठाकुर को भी अपने साथ ले लिया।

 

 

 

 

 

ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों को शराब और मुर्गा पार्टी करते पकड़ लिया। प्रधान पाठक शशि शेखर पांडेय तो ग्रामीणों और परिजनों से भिड़ गए। मीडिया पहुंची तो उसे भी कैमरा बंद करने की चेतावनी दे डाली। शिक्षक खिरसिंह नेताम तो इतना ज्यादा नशे में था कि अपने पैरों पर ही नहीं खड़े हो पा रहे थे। ग्रामीणों को देख थोड़ा संभले और मैदान में खड़ी अपनी बाइक उठाने पहुंचे, लेकिन नशे की हालत में लहराते हुए वहीं जमीन पर जा गिरे।

 

 

 

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से दोनों मास्टरों का यह शराब और मुर्गा पार्टी का खेल चला रहा था, लेकिन बिना कारण बच्चों की पिटाई ने इसे बिगाड़ दिया। प्रधान पाठक आने वाले हर बच्चे का कान पकड़ कर खींचते। इसके चलते बच्चे भी गुस्से में थे।

 

 

 

 

एक दिन पहले फिर उनके साथ ऐसा हुआ तो परिजनों को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद परिजन और अन्य ग्रामीण पहुंचे तब भी हेड मास्टर बाज नहीं आए। उन्होंने एक बच्चे का कान पकड़कर खींचना शुरू कर दिया। इससे ग्रामीण और भड़क गए।

 

 

 

देखे विडियो

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Apr/2024

CG-2 शिक्षक सस्पेंड: व्याख्याता व प्रधान पाठक पर गिरी गाज...इस मामले में लापरवाही बरतने पर शिक्षकों को किया गया निलंबित…

20/Apr/2024

INDIAN RAILWAYS : रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी ख़ुशख़बरी, पहली बार मिलेगी यह सुविधा

20/Apr/2024

CG - शहीद जवान को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि...

20/Apr/2024

वक्त के समर्थ सन्त बाबा उमाकान्त महाराज ने बताया प्रजातंत्र के चुनाव में कैसे व्यक्ति को चुनने की जरूरत है...

20/Apr/2024

CG Lok Sabha Elections 2024 : बस्तर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक - 10 चुनाव में  सुन्द्ररराज पी. , पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज एवं श्याम धावड़े, संभाग आयुक्त द्वारा जिला बस्तर के हाटकचोरा मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया गया...