CG 70 अधिकारी DSP बनेंगे : CM भूपेश बघेल की पहल पर सत्तर अधिकारी बनेंगे डीएसपी…डीपीसी ने दी मंज़ूरी.. टीआई  और ये अधिकारी शामिल…जल्द जारी होगी लिस्ट…….

 

रायपुर, एक सितंबर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आज गृह (पुलिस) विभाग में सत्तर निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत करने हेतु विभागीय चयन समिति की कार्यवाही पूर्ण की गयी जिससे वर्षों से पदोन्नति हेतु आशान्वित निरीक्षकों की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।

 

 

6sxrgo

 

 

बहुप्रतीक्षित डीपीसी ने आज क़रीब सत्तर पदों पर पदोन्नति की राह देख रहे कर्मियों को मंज़ूरी दे दी है। सूत्रों के अनुसार इसमें क़रीब 54 टी आई, चार आर आई के साथ साथ आउट ऑफ़ टर्न वाले भी शामिल हैं। पदोन्नति की ये श्रेणियाँ चार बताई गई हैं।

 

 

 

डीपीसी से मंजूरी के बाद अब सूची जारी होनी है। उच्च पदस्थ सूत्र ने जानकारी दी है कि सूची आने वाले चार दिनों के भीतर जारी हो जाएगी।

 

 

   ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार विभागों की समीक्षा की जा रही है जिसमें उनके द्वारा वर्षों से लंबित माँगों को पूर्ण किए जाने हेतु त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा विभागीय समीक्षा के दौरान विषम परिस्थितियों में कार्यरत पुलिस अधिकारियों के मनोबल में वृद्धि हेतु तत्काल पदोन्नत्ति की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए थे जिसके पालन में आज यह निर्णय लिया गया।

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तत्काल पदोन्नति सूची जारी करने के निर्देश भी आज अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से न सिर्फ़ अधिकारियों/कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है अपितु उनमें कार्य हेतु नवीन ऊर्जा का संचार हुआ है |



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Mar/2024

जयनगर संकुल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बरपारा में न्योता भोज के साथ बिदाई समारोह का आयोजन कराया गया।

28/Mar/2024

थाना बोड़ला एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से किया गया जुआ रेड, जुआ रेड कर 04 जुआड़ियो से 13,300 रूपये जप्त, मौके से 03 नग मोटरसायकल को भी किया गया बरामद।

28/Mar/2024

महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

28/Mar/2024

चुनाव की तैयारी। अंतरर्राज्यीय बॉर्डर में हुई छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग...

28/Mar/2024

सीधे जनता से रूबरू हो रही हैं महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाडे