CG - आदतन आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू किया गया जप्त, आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल...

सिटी कोतवाली पुलिस राजनांदगांव की कार्यवाही।  

आदतन आरोपी को धारा  25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार । 

आदतन आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू किया गया जप्त।

 

6sxrgo

आदतन आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।

आदतन आरोपी के खिलाफ पूर्व में मारपीट एवं जुआं एक्ट के मामले दर्ज कर चालान किया  गया जा चुका है। 

नाम आरोपी :- मोनू बांसफोड़ पिता गणेश बांसफोड़ उम्र 19 वर्ष साकिन अटलआवास 

               बैगापारा लखोली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

 

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक  पुष्पेंद्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे असामाजिक तत्वों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 06.05.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि मोनू बांसफोड़ नामक व्यक्ति बैगापरा अटल आवास चौक के पास अपने हाथ में चाकू लेकर लोगो को डरा धमका रहा है, आसपास के लोग दहशत में है। कि सूचना पर तत्काल मौका पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़ेे नाम पता पूछने पर अपना नाम व पता मोनू बांसफोड़ पिता गणेश बांसफोड़ उम्र 19 वर्ष साकिन अटल आवास बैगापारा लखोली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) बताया, जिसके कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।  

 

           आरोपी के विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत प्रर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली राजनांदगांव में अपराध क्रमांक 270/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया, आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया। 

 

           आरोपी आदतन अपराधी है, इसके खिलाफ पूर्व में अप0 क्र0 699/21 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि0 एवं अप0क्र0 594/23 धारा 3 (2) छ0ग0 जुआं प्रतिषेध अधिनियम 2022 कायम कर चालान न्यायालय पेश किया गया हैै।               

                उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक रतन सिंह नेताम, प्र0आर0 जी0 सिरिल, आरक्षक रंजीत चौउरसिया एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

63afbfdb-d98d-43ec-b72e-a24405c0f3b9
1b7a6c4b-1be1-457e-9b92-2cc6cb6c4a1d
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/May/2024

CG ब्रेकिंग : पुलिस कस्टडी से नक्सली हुआ फरार, तबीयत बिगड़ने पर लाया था अस्पताल…मंचा हड़कंप, गिरफ्तार नक्सली ने पुलिस को दे ऐसे दिया चकमा.....

19/May/2024

CG - चार अस्पतालों को नोटिस जारी, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, 2 दिन के अंदर मांगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला....

19/May/2024

WhatsApp Security Feature: वॉट्सऐप में आया नया सिक्योरिटी फीचर, डबल हो जाएगी सिक्योरिटी,यूज़र्स हो जाएंगे खुश...

19/May/2024

CG - कुएं में उतरे चाचा-भतीजा, जहरीली गैस की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी.....

19/May/2024

Samsung Phone: सैमसंग के फोन पर कहां मिलती है इतनी तगड़ी छूट! 8 हजार रु से भी सस्ता हुआ ये धाकड़ फोन, खरीदने की लग गई भीड़, धड़ाधड़ हो रहा ऑर्डर...