CG ACB रेड अपडेट बिग ब्रेकिंग :- ADG जीपी सिंह के 15 ठिकानों पर ACB की छापेमार कार्रवाई अब तक जारी…छत्तीसगढ़ और उड़ीसा स्थित ठिकानों पर जांच जारी, करोड़ो की अनुपातहीन संपति के साथ ही मनी लांड्रिंग का प्रयास….एक-एक दस्तावेज खंगाल रही टीम…..

 

डेस्क :- छत्तीसगढ़ में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने ही पूर्व मुखिया ADGP जीपी सिंह के ठिकानों पर छापे मारे हैं। ADGP जीपी सिंह पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। कार्रवाई सुबह 6 बजे से जारी है। रायपुर, राजनांदगांव और भिलाई के बाद एक टीम ने ओडिशा में भी छापा मारा है। वहां केंदुजर जिले के बड़बिल शहर टीम पहुंची है। आरोप है कि सिंह ने ओर माइंस में भी इन्वेस्ट किया है।

 

छापों के संबंध में एसीबी चीफ आरिफ शेख ने मीडिया को प्रेस नोट जारी कर बताया कि

 

6sxrgo

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जीपी पुलिस अकादमी छत्तीसगढ़ के विरूद्ध उनके आर्थिक अपराध ब्यूरो के कार्यकाल के दौरान अवैध वसूली] भयादोहन आदि के माध्यम से अनुपातहीन धन संपत्ति अर्जित करने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिसके आधार पर पूर्व में प्राथमिक जांच संस्थित की गई।

प्राथमिक जांच के अन्वेषण के दौरान इस बात के पुख्ता प्रमाण प्राप्त हुए कि एडीजी जीपी सिंह द्वारा अलग अलग स्थानों पर करोड़ों की अनुपातहीन अवैध संपत्ति अर्जित की गई है तथा बड़े लेन देन किये गये हैं] शेल कंपनियों में निवेश करके मनी लांड्रिंग का प्रयास किया गया है] इसके अलावा रायपुर, भिलाई] राजनांदगांव एवं ओड़िशा राज्य में भी विभिन्न क्षेत्रों में बेनामी संपत्तियां अर्जित करने की प्रामाणिक पुष्टि हुई।

प्राथमिक जांच में सामने आये प्रामाणित तथ्यों के आधार पर एफआईआर क्र 22/21, धारा 13(1)बी] 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम यथा संशोधित 2018 के तहत पंजीबद्ध किया गया। इस क्रम में आज सुबह एडीजी जी.पी सिंह से संबंधित रायपुर] राजनांदगांव ओड़िशा के कुल 15 स्थानों पर एसीबी द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। छापे की प्रक्रिया अब भी जारी है तथा जिसके दिनांक 2 जुलाई तक चलने की संभावना है। छापों की कार्यवाही के संपन्न होने के बाद विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया जा सकेगा। जीपी सिंह के खिलाफ आयकर विभाग द्वारा भी बेनामी एक्ट के तहत पृथक से कार्यवाही की जा रही है। जांच जारी है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

CG - हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार : रंगे हाथ पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर, अलग-अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब सहित कार जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी…..

23/Apr/2024

भगवान श्री हनुमान जी के जन्म उत्सव पर लखनपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हनुमान भक्तों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा भी किया गया।

23/Apr/2024

भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा का भूपेश पर बड़ा हमला, भूपेश बघेल को वोट देना यानि छत्तीसगढ़ को लूटने वाले नवाज खान, सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई को वोट देना, सौम्या पर मौन रहकर भूपेश ने भ्रष्टाचार स्वीकारा, सौम्या, नवाज, अकबर,ढेबर सबके मुखिया भूपेश बघेल।

23/Apr/2024

CG - पति का दोस्त बना हैवान : पति के दोस्त ने खाने मेें दिया नशीला पदार्थ, बेहोश होने के बाद विवाहिता के साथ किया ये घिनौना काम, फिर जो हुआ....

23/Apr/2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यो से प्रभावित होकर ग्राम भालुचुवा के तीन पंच सहित दर्जनों लोगों ने भाजपा प्रवेश लिया।