CG - पहले चरण के मतदान के बाद कांग्रेस का दावा बस्तर सहित पूरी छत्तीसगढ़ जीतेंगे...

पहले चरण के मतदान के बाद कांग्रेस का दावा बस्तर सहित पूरी छत्तीसगढ़ जीतेंगे

बस्तर की जनता का संदेश - कांग्रेस संभाले सारा देश

बस्तर की जनता ने बता दिया देश में बदलाव की लहर चल रही

 

6sxrgo

प्रथम चरण के 102 सीटों में से 70 प्रतिशत इंडिया गठबंधन जीत रही

रायपुर : पहले चरण के मतदान के बाद कांग्रेस ने दावा किया कि बस्तर में कांग्रेस के पक्ष में मतदान हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीटो को कांग्रेस पार्टी जीतेगी। बस्तर की जनता ने साफ संकेत दिया है कि देश में बदलाव की हवा चल रही है। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त जनाक्रोश है जो बस्तर के मतदान केन्द्रों पर साफ दिख रहा था। देश की जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जुमलेबाजी के खिलाफ मतदान किया है। आज प्रथम चरण के जिन 102 सीटों पर मतदान हुई है उनमें इंडिया गठबंधन 70 प्रतिशत सीटों पर जीतेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन करने को जनमानस तैयार बैठा है। चार महीने पहले छत्तीसगढ़ में झूठे वादे करके सरकार बनी और चार महिने में ही लोगो को लग नहीं रहा है कि छत्तीसगढ़ में कोई सरकार भी है। इसीलिये पूरे देश में और प्रदेश में लोग बदलाव चाहते है। 10 सालों से जो सरकार दिल्ली में बैठी है सिर्फ भाषण देना, जुलमें देना, लोगो को बरगलाना आपस में लड़वाना, हिन्दु और मुस्लमान को लड़वाना, आदिवासी को लड़वाना, मंदिर और मस्जिदो की राजनीति करना, किसानों के साथ शोषण करना और नौजवानों को बेरोजगार रखना जो देश में संपत्ति थी चंद लोगो के हाथ में देने का काम किया। छत्तीसगढ़ और देश में लोग कांग्रेस और इंडिया एलाईंस को जिताना चाहते है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा चुनाव के पहले जनता को ठगने के लिये चुनावी वायदे करती है तथा चुनाव जीतने के बाद उसको जुमला बता देती है। यह भाजपा का असली चरित्र है। 2014 में भी मोदी ने देश की जनता से 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा किया था। हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की वादा किया था। हर नागरिक के खाते में 15 लाख आने का वादा किया था। किसानों की आय दुगुनी करने का भी वादा था लेकिन 10 साल सरकार बनाने के बाद भी कोई वादा पूरा नहीं हुआ। अब छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने के लिये नये जुमले फेंक कर मोदी की गारंटी बता दिया। लेकिन जनता भाजपा और मोदी दोनो के चरित्र को समझ चुकी है। राज्य में भाजपा बुरी तरह चुनाव हार रही है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
03/May/2024

CG 2 बच्चों की मौत : तालाब में डूबने से एक ही गांव के 2 बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, गाँव में पसरा मातम…जांच में जुटी पुलिस….

03/May/2024

CG - पति-पत्नी तलघर में कर रहे थे ऐसी हरकत, तभी पहुँच गई पुलिस, फिर जो हुआ.....

03/May/2024

CG - एसबीआई चौक से चाँदनी चौक मार्ग को किया गया वन-वे : कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि शहर में व्यवस्थित ट्रैफ़िक व्यवस्था के साथ नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता...

03/May/2024

ग्राम पंचायत तारागांव के सोला पारा मे सुकड़ी पोडीयामी महिला का हुवा है मृत्यु, बिना किसी विवाद के जिला प्रशासन कराए अंतिम संस्कार सम्पन्न, करें पालन छिंदबाहर मे हाई कोर्ट के निर्णय का,मिले मृत महिला शव को संवैधानिक अधिकार, नहीं तो दुबारा जाएंगे न्यायालय का शरण मे - नरेन्द्र भवानी /छ.ग.यु.म./ कांग्रेस नेता

03/May/2024

CG - भरतपुर में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को जिताने महेश कश्यप ने जनता से की अपील...