CG खराब मौसम ने बरपाया कहर:  आकाशीय बिजली गिरने से 41 बकरे-बकरियों की दर्दनाक मौत….. बारिश से बचने छुपे थे पेड़ के नीचे...फिर जो हुआ…..पढ़िये पूरी खबर……

 

डेस्क : महासमुंद में आकाशीय बिजली गिरने से 41 बकरे-बकरियों की मौत हो गई। इनमें 6 बकरे थे। दो चरवाहे उन्हें चराने के लिए ले गए थे। इसी दौरान बारिश होने पर दोनों थोड़ी दूर शेड के नीचे नीचे खड़े हो गए। बकरे-बकरियां भी एक इमली के पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान बिजली गिर पड़ी। हादसे से दोनों चरवाहों को करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल सभी के शवों को वहीं दफना दिया गया।


 

 

6sxrgo


 


जानकारी के मुताबिक, पटेवा निवासी किशुन बघेल और परऊ यादव बकरियां चराने के लिए माता देवाला सहदेव सोर्रा शमशान घाट के पास गए थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। सारे बकरा-बकरी भागकर इमली पेड़ के नीचे खड़े हो गए। थोड़ी दूरी पर दोनों चरवाहे भी खड़े थे। तभी बिजली गरजी और पेड़ पर गिर गई। थोड़ी देर बाद जब बारिश बंद हुई तो दोनों चरवाहे बकरियों को बुलाने गए।


 

 


चरवाहे पेड़ के पास पहुंचे तो हैरान रह गए। वहां 41 बकरे-बकरियां मर चुके थे। उनके शव पेड़ के नीचे ही पड़े थे। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग से पटवारी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। चरवाहों ने बताया कि वह 65 बकरे-बकरियां चराने के लिए लेकर आए थे। पटवारी ने मौके पर ही पंचनामा तैयार किया। अब वह विभाग को रिपोर्ट सौपेंगा। मृत बकरा-बकरियों को वहीं श्मशान घाट में दफना दिया गया है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Apr/2024

CG - प्रायवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने कलेक्टर को लिखा पत्र, की ये मांग, पढ़े पूरा पत्र....

20/Apr/2024

CG- Boat Accident : महानदी नाव हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को इतने लाख की सहायता देगी छत्तीसगढ़ सरकार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिए ये निर्देश....

20/Apr/2024

CG Accident ब्रेकिंग : तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम.....

20/Apr/2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल में अनेको असंभव काम हुए संभव - विजय शर्मा, अबकी बार 400 पार, फिर एकबार मोदी सरकार ,पूरे देश ने मन बना लिया है कवर्धा भी पीछे नही रहेगा - विजय शर्मा ।

20/Apr/2024

CG Politics : पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाए गंभीर आरोप, बोली - जनता को गुमराह कर वोट....