CG - बस्तर के नेता केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने अब कोरबा में बहायेंगे पसीना, सरोज पांडेय के लिए करेंगे प्रचार...

लोकसभा चुनाव में बस्तर के नेता निभा रहे है महत्वपूर्ण भूमिका, वनांचल क्षेत्र के बाद अब मैदानी क्षेत्र में करेंगे धुआंधार प्रचार

बस्तर के नेता केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने अब कोरबा में बहायेंगे पसीना, सरोज पांडेय के लिए करेंगे प्रचार

बस्तर : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के प्रथम व द्वितीय चरण के मतदान के बाद बस्तर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तीसरे चरण के मतदान की तैयारियों में जुट गए है। एवं प्रदेश भाजपा संगठन के दिशा-निर्देश पर बस्तर, कांकेर, महासमुंद, राजनांदगांव के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अब अन्य लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी प्रचार-प्रसार का जिम्मा संभालने भेजा जा रहा है। इसे लेकर ही जगदलपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर पाण्डेय, भाजपा नेता मनीष पारख, मंडल महामंत्री प्रवीण सांखला को बस्तर व कांकेर लोकसभा में प्रचार-प्रसार के बाद अब कोरबा लोकसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे है।

 

6sxrgo


पार्टी के निर्देश पर कोरबा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर पाण्डेय ने कहा कि, भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहा है। अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार के लक्ष्य को प्राप्त करना हम सबका लक्ष्य है। हम सबने मिलकर बस्तर में प्रचार किया फिर पार्टी ने कांकेर भेजा और अब कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोरबा विधानसभा क्षेत्र में विकास का कमल खिलाने के लिए पुरी कर्मठता से प्रचार करेंगे। और कोरबा लोकसभा हेतु भाजपा प्रत्याशी डॉ. सरोज पाण्डेय को भारी मतो से विजयी बनाने के लिए कोरबावासी उत्साहित है।


इस अवसर पर भाजपा नेता मनीष पारख ने कहा कि, भाजपा पार्टी नहीं परिवार है और अब तो पूरा देश कह रहा है मैं हूँ मोदी का परिवार। हम सब अपने परिवार के सदस्यों को विजयी बनाकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पूरा होगा। भारतीय जनता पार्टी ने हम सबको कोरबा लोकसभा क्षेत्र में सेवा का अवसर दिया है। पार्टी ने जो दायित्व हमे दिया है उस पर खरा उतरेंगे। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी डॉ. सरोज पाण्डेय के समर्थन में प्रचार कर तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का आह्वान करेंगे।


मंडल महामंत्री प्रवीण सांखला ने कहा कि, हर कार्यकर्ता का लक्ष्य विकास का कमल खिलाना है। छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटों में कमल खिलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रवास कर घर-घर जा रहे है। यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है यह राष्ट्र के नव निर्माण का चुनाव है। जिसमे हर कार्यकर्ता का जिम्मेदारी तय है और सभी उसे निभा रहे है।

बता दें कि, भारतीय जनता युवा मोर्चा जगदलपुर नगर मंडल के अध्यक्ष श्रीश मिश्रा एवं भाजपा भानपुरी मंडल के सदस्य शिबू शाह को भी कोरबा लोकसभा क्षेत्र में प्रचार की जिम्मेदारी दी गई और वह भी बस्तर के भाजपा नेताओं के साथ प्रवास पर हैं।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

63afbfdb-d98d-43ec-b72e-a24405c0f3b9
1b7a6c4b-1be1-457e-9b92-2cc6cb6c4a1d
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/May/2024

जोंधरा क्षेत्र के दर्जनों गांव में हो रहे अघोषित बिजली कटौती की समस्या को लेकर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया पहुंचे हेड ऑफिस तिफरा बोले दो टुक समस्या होनी चाहिए जल्द से जल्द दूर पढ़े पूरी खबर

20/May/2024

सांसद संतोष पांडेय ने श्रमिकों के निधन पर जताया गहरा दुख।

20/May/2024

Jagdalpur News : धर्मपुरा नंबर 1 में पप्पू गुप्ता की धर्मपत्नी राजकली गुप्ता गत दिनों आकस्मिक निधन होने पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन पहुंचे सांत्वना देने वह शोक व्यक्त किया...

20/May/2024

CG Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

20/May/2024

CG - RTE Admission : निर्धन छात्रों के सपनों को लगेंगे पंख, अब बड़े प्राइवेट स्कूलों में कर सकेंगे पढाई, 7 जिलों के इतने हजार सीटों के लिए निकाली गई लॉटरी.....