CG बड़ा विमान हादसा टला : एयर इंडिया के विमान में बड़ा हादसा टला…..केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह समेत 175 यात्री थे सवार…. एयरपोर्ट पर टेकऑफ करते प्लेन से पक्षी टकराया….फिर जो हुआ…पढ़िये पूरी खबर…..

 

 

नया भारत डेस्क : रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहा एयर इंडिया के एक विमान के टेकऑफ के दौरान बर्ड हिट की सूचना है।

 

6sxrgo

 

 

 

राजधानी के माना एयरपोर्ट में मंगलवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया। जिससे विमान में सवार सभी यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया था।

 

एयर इंडिया के विमान से पक्षी टकराया था। सूचना मिलने तक सभी यात्रियों को फ्लाइट से सुरक्षित बाहर निकाला गया है।2 रन-वे नंबर 24 में हुआ हादसा। प्लेन में भाजपा महिला नेत्री रेणुका सिंह भी मौजूद थीं।

 

 

 

एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली नियमित विमान सेवा जैसे ही टेकऑफ की, पायलट के विंड स्क्रीन से पंछी टकरा गया, टकराते ही पायलट ने जहाज़ को एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया।

एयर इंडिया के इस फ्लाईट में 174 यात्री थे, जिनमें पाँच बच्चे भी हैं। फ्लाईट में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भी थीं। मंत्री रेणुका सिंह अब से कुछ देर बाद इंडिगो फ्लाईट से दिल्ली रवाना होंगी।

 

 

क़रीब दो बजे के आसपास एयर इंडिया का विमान आएगा जिसमें इंजीनयर होंगे, यात्रियों को उस विमान से गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा जबकि इंजीनियर जहाज़ की जाँच करेगा

 

एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक एयर इंडिया के इंजीनियर्स ने प्लेन की जांच की। रनवे पर देखा गया तो वहां पक्षी के टुकड़े मिले जो प्लेन से टकरा गया था। एयर इंडिया के स्टाफ ने सभी यात्रियों को शांत कराया। सभी को सुरक्षित प्लेन से उतारा गया और दूसरे विमान से भेजने का बंदोबस्त किया गया।

 

 

 

रायपुर एयरपोर्ट पर जिस विमान से पक्षी टकराया था, उसमें केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भी सवार थीं। वो केंद्रीय स्तर की एक बैठक में शामिल होने दिल्ली जा रही थीं। लगभग 30 मिनट के भीतर दूसरे एयरक्राफ्ट का बंदोबस्त हो पाया। पहले प्लेन से उतारे गए सभी यात्रियों को इसके बाद नई फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया। पक्षी जिस विमान से टकराया, उसकी बारीकी से जांच की जा रही है। किसी भी चूक को दूर करने इंजीनियर्स की टीम काम कर रही है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
01/May/2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के सरगुजा आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत ।

01/May/2024

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट का लखनपुर में हुआ आगमन।

01/May/2024

Employees Salary: कर्मचारियों के वेतन में होगा इजाफा! सरकार ला रही है बड़ी खुशखबरी, सैलरी में होगी बढ़ोतरी….

01/May/2024

CG 3 की मौत : करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की हुई मौत, दो मासूम और एक युवक के लिए करंट बना काल, मौके पर ही तोड़ा दम....

01/May/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, जिला पंचायत सदस्य ने कांग्रेस का छोड़ा हाथ, बीजेपी में हुआ शामिल.....