CG ब्रेकिंग : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व कांग्रेस विधायक ने अपने समर्थकों के साथ थामा बीजेपी का दामन.....

सक्ती। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में दल बदल का दौर जारी है। पीएम मोदी के आने से ठीक पहले कांग्रेस का एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। यहां से पूर्व कांग्रेस विधायक सरोजा मनहरण और उनके पति मनहरण राठौर ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की मौजूदगी में कांग्रेस नेत्री और उनके पति सहित कार्यकर्ताओं को बीजेपी प्रवेश कराया गया। आपको बता दे कि मनहरण राठौर नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत के काफी करीबी माने जाते है। लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों के बीच दूरियां बढ़ी थी। कांग्रेस इस डैमेज को समय रहते कंट्रोल नही कर सकी और इसका फायदा एक बार फिर बीजेपी को मिला है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में व्याप्त भगदड़ खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं से नाराज पदाधिकारी और वरिष्ठ कांग्रेसी लगातार पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहे है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जांजगीर लोकसभा में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने पहुंच रहे है। लेकिन मोदी के जांजगीर पहुंचने से पहले ही कांग्रेस को इस लोकसभा के सक्ती क्षेत्र से बड़ा झटका लगा है। राठौर समाज में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले और डाॅ.चरणदास महंत के काफी करीबी माने जाने वाले मनहरण राठौर और उनकी पत्नी सरोजा राठौर ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी का दामन आज थाम लिया है।

आपको बता दे कि कांग्रेस नेता मनहरण राठौर की पत्नी सरोजा राठौर साल 2008 में सक्ती से कांग्रेस पार्टी से विधायक चुनी गयी थी। मनहरण राठौर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के खास लोगों में शामिल थे। लेकिन साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के पूर्व ही चरण दस महंत से उनकी दूरियां बढ़ गयी थी। इस दूरी को कांग्रेस ने समय रहते खत्म नही किया। लिहाजा बीजेपी ने एक बार फिर कांग्रेस के नाराज नेताओं को साधने में सफलता हासिल करते हुए सरोजा मनहरण राठौर और उनके पति मनहरण राठौर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भगवा गमछा पहनाकर बीजेपी प्रवेश कराया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मंत्री ओपी चैधरी, गौरीशंकर अग्रवाल और नारायण चंदेल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
03/May/2024

CG - कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत ने फिर दिया विवादित बयान, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कही ये बड़ी बात...

03/May/2024

CG - राजधानी के इंदिरा IVF सेंटर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत मामले में जांच के लिए बनाई गई जांच समिति, इतने दिन में देगी रिपोर्ट…...

03/May/2024

CG - हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या : पेड़ से लटकी मिली हेड कांस्टेबल की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस.....

03/May/2024

गंगरेल बांध में सुविधाओं के विस्तार के लिए कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक...

03/May/2024

CG Politics : चुनावी रण में उतरी सीएम मैडम, संभाला प्रचार का जिम्मा, गांवों में घर-घर जाकर कर रही ये काम....