CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा एक और तगड़ा झटका, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के परिवार के सदस्‍य हुए भाजपा में शामिल, मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया प्रवेश.....

दुर्ग। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस में मची भगदगड़ के बीच बीजेपी ने अब पूर्व सीएम भूपेश बघेल के परिवार में ही सेंध लगा दिया है। आज दुर्ग में मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में बघेल के परिवार के एक सदस्‍य ने बीजेपी ज्‍वाइन कर लिया।


दुर्ग 15 अप्रैल 2024। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में झटका पे झटका लग रहा है। एक के बाद एक पार्टी के नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा का दावा है कि अब तक हजारों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। आज दुर्ग में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

बीजेपी नेताओं के अनुसार पूर्व सीएम की भाभी सीमा बघेल ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। दुर्ग संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्‍याशी विजय बघेल की नामांकन रैली के दौरान सीमा बघेल ने बीजेपी ज्‍वाइन किया। मंच पर मुख्‍यमंत्री साय सहित अन्‍य वरिष्‍ठ नेता भी मौजूद थे। साय ने सीमा बघेल को भाजपा का भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया। बता दें कि पूर्व सीएम बघेल और बीजेपी प्रत्‍याशी विजय बघेल रिश्‍तेदार हैं इसके बावजूद दोनों के बीच लंबे समय से सियासी अदावत चली आ रही है। पाटन विधानसभा क्षेत्र में विजय बघेल, भूपेश बघेल को 3 बार चुनौती दे चुके हैं। 2008 में विजय बघेल ने भूपेश बघेल को हरा दिया था। 2023 में भी बीजेपी ने भूपेश बघेल के मुकाबले के लिए विजय बघेल को पाटन से उतारा था।

खबरें और भी

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Apr/2024

Chhattisgarh उप अभियंता बर्खास्त: CEO ने जारी किया आदेश,इस लापरवाही पर बड़ा एक्शन,सब इंजीनियर की सेवा समाप्त,आदेश जारी...जानिए मामला...

29/Apr/2024

CG- जज ट्रांसफर BREAKING : हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, जजों के तबादले, इन जिलों के बदले गए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…...

29/Apr/2024

CG - छात्र की मौत : नहर में मिली छात्र की लाश, कल शाम से था लापता, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस….

29/Apr/2024

CG - चाईल्ड पोर्नोग्राॅफी मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, बच्चों के अश्लील वीडियो-फोटो अपलोड करने वाला एक और युवक गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे......

29/Apr/2024

CG Naxalites Surrender : पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, खून-खराबा छोड़ 23 माओवादियों ने डाले हथियार, लोकतंत्र और संविधान में जताया विश्वास.....