CG ब्रेकिंग: CM साय ने की कई बड़ी घोषणाएं, पढ़िए

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले के ग्राम सिलौटा प्रतापपुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित आदिवासी करमा महातिहार कार्यक्रम में प्रतापपुर में नवीन एसडीएम कार्यालय का निर्माण, चंदोरा जजावल सड़क निर्माण, प्रतापपुर में रेस्ट हाउस एवं बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण तथा गर्भवती महिलाओं के लिए चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए फर्स्ट रेफरल यूनिट की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय सूरजपुर जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ गांव बनाने के उद्देश्य से ’हमर सुघर गांव’ और सूरजपुर जिले के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए वाट्सएप्प बेस्ड चैटबोट प्लेटफार्म समाधान सूरजपुर एप का शुभारंभ किया। उन्होंने जिले के विकास कार्यों पर आधारित विकास पत्रिका’ प्रगति पत्रक का विमोचन किया और जिला प्रशासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने हेतु शुरू किए गए चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड का भी शुभारंभ किया।    

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लैलूंगा में उरांव समाज द्वारा आयोजित करमा महोत्सव में कहा कि यह उत्सव ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। क्षेत्र में कई प्रकार के करमा का आयोजन होता है। हमें हमारे पुरखों द्वारा दिखाए गए राह पर चलना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हमें अपनी संस्कृति को साथ लेकर चलना है, जिससे आने वाली पीढ़ी हमारे सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित हो सके। करमा महोत्सव में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से मौजूद थे। 

 

6sxrgo

मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर लैलूंगा में सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 49 लाख रुपए, लैलूंगा में स्टेडियम जीर्णोद्धार के लिए 40 लाख रुपए, बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की और खम्हार पाकुट बांध से लैलूंगा में जलापूर्ति प्रोजेक्ट के निर्माण काम को शुरू कराए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहिरा गुरु की जन्मस्थली और कर्मस्थली में उरांव समाज द्वारा करमा महोत्सव के आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि उरांव समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह खुशी की बात है कि आदिवासी समाज के लोग अपनी संस्कृति व परंपरा को सहजने के लिए बढ़ चढ़कर आगे आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को करमा तिहार की बधाई देते हुए कहा कि यह उत्सव हमारी संस्कृति एवं परंपरा का हिस्सा है इसे हमे आगे भी जारी रखना है। हमें अपनी एकता का परिचय देते हुये इसे निरंतर एकजुट होकर उत्साह पूर्वक मानना है। उन्होंने लोगों से अपनी परंपराओं से जुड़े रहने का आव्हान किया।    

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में निरंतर लोगों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार निरंतर आदिवासियों के सम्मान के लिए काम कर रही है। अति पिछड़ा वर्ग के आदिवासियों के विकास के लिए पीएम जनमन योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने जनजातीय उत्थान के लिए जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के बारे में भी लोगों को जानकारी दी।    

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी स्टॉल का अवलोकन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंर्तगत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शासन के विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि का चेक, अनुदान राशि एवं सामग्री का वितरण किया।    

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि करमा महोत्सव सरगुजा की विशिष्ट पहचान है। यह उत्सव यहां की मिट्टी में रचा-बसा है। महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि करमा महोत्सव प्राकृतिक धरोहर का अभिन्न अंग है। विधायक प्रतापपुर शकुंतला सिंह पोर्ते ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के स्वागत में अभिनंदन पत्र का वाचन किया। इस अवसर पर विधायक भूलन सिंह मरावी, रामकुमार टोप्पो, प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, उद्धेश्वरी पैकरा, भैयालाल रजवाड़े एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को तेजी से पूरा कर रही है। सरकार गठन के पश्चात 18 लाख पीएम आवास निर्माण को मंजूरी दी गई। केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में 8 लाख 46 हजार आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई है। हितग्राहियों के मकान बनने शुरू हो गए हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी गई है। 12 लाख से ज्यादा किसानों के 2 साल के बकाया बोनस जारी किया गया है। तेंदूपत्ता की कीमत 4 हजार से बढ़ा कर 5500 रूपए कर दिया गया है। महतारी वंदन योजना का लाभ 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा है। पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशा के अनुरूप हमारी सरकार जनजाति समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति की दूर दराज की बसाहटों तक सड़क, बिजली-पानी की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। बीते 02 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया है। जिसमें 80 हजार करोड़ की राशि से देश के आदिवासी समुदाय के उत्थान का काम होगा। छत्तीसगढ़ के गांव भी इससे जुड़ेंगे। इस अवसर पर सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक बैकुंठपुर भैया लाल रजवाड़े, विधायक लैलूंगा विद्यावती सिदार, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, उरांव समाज से पनतराम भगत, रवि भगत सहित बड़ी संख्या में उरांव समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
1dc65926-5d5f-4f90-895e-2cdbc51bf8a0
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
16/Oct/2024

CG By-Elections 2024 : रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए बज गया चुनावी बिगुल, क्षेत्र में लगी आदर्श आचार संहिता, इस तारीख को होगी वोटिंग और काउंटिंग…...

16/Oct/2024

CG कैबिनेट ब्रेकिंग: CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले, देखे वीडियो…

16/Oct/2024

CG - ग्राम हरवेल में दशहरा मेला के साथ साथ रामलीला का हुआ आयोजन...

16/Oct/2024

CG High Court ब्रेकिंग : SI भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को दिए ये निर्देश.....

16/Oct/2024

जम्मू कश्मीर को मिला नया सीएम शपथ ग्रहण में शामिल हुए इंडिया गठबंधन के ये नेता पढ़े पूरी ख़बर