CG ब्रेकिंग : इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू , इस वजह से लगी आग…

CG Breaking: Massive fire breaks out in electric scooter, goods worth lakhs burnt to ashes

नया भारत डेस्क : इलेक्ट्रिक स्कूटर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखी स्कूटर और कई बैटरी जलकर खाक हो गई। आगजनी के दौरान बैटरियों में ब्लास्ट भी हुआ। आसपास की दुकानों को सुरक्षा की लिहाज से बंद करवाया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना छावनी थाना के पावर हाउस की है। नंदिनी रोड में सूर्य मोटर्स नाम की इलेक्ट्रिक स्कूटर की दुकान है। दुकान में इलेक्ट्रिक वाहन बेची और बैटरियों की सर्विसिंग भी की जाती है। शनिवार की रात दुकान बंद कर दुकान संचालक अपने घर चला गया था। आज सुबह दुकान में से आग की लपटे और धुआं निकलने लगा। जिसकी जानकारी राहगिरों ने दुकान संचालक और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। आगजनी की घटना में 8 से ज्यादा नई व्हीकल जल गई। साथ ही दुकान में सर्विसिंग के लिए आई कई बैटरी भी जलकर खाक हो गई। दुकान के संचालक ने करीब 20 लाख के नुकसान की बात मीडिया से कही है। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर आगजनी की जांच में जुटी हुई है।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

de24151e-a271-4120-ac88-615236592830
e475ab12-ef9d-4983-bf8c-ffaa922d0ae7


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
13/May/2024

ब्रेकिंग न्यूज़:उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा जी का प्रथम आगमन ग्राम पंचायत मचांदुर में.......ऐतिहासिक स्वागत, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मचांदुर आगमन पर स्वागत में उमड़ा जन सैलाब.......

13/May/2024

बांध में गिरे युवक की हुई मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस।

13/May/2024

ग्राम अंधला में पुरानी रंजिश पर मारपीट,लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज।

12/May/2024

Mahadev Book का एक और ब्रांच ध्वस्त : महादेवा एप्प के माध्यम से ऑनलाइन खिला रहे थे सट्टा...सटोरियों पर छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही,गिरोह का पर्दाफाश,सेटअप सहित बरामद..

12/May/2024

दसवीं की परीक्षा में पूहपुटरा विद्यालय के तपेश्वर 93.8%,563अंक लाकर प्राप्त किया विकासखंड भर में प्रथम स्थान।