CG ब्रेकिंग : नक्सलियों ने फिर मचाया आतंक, 4 मजदूरों को किया अगवा, जल जीवन मिशन का कार्य में लगे जेसीबी भी ले गए, इलाके में दहशत का माहौल.....

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने जल जीवन मिशन का काम कर रहे 4 मजदूरों को अगवा कर लिया है। माओवादियों ने मजदूरों को अगवा करने के साथ ही एक जेसीबी मशीन को भी अपने साथ ले गये है। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं अगवा मजदूरों के परिजन माओवादियों से रिहाई की अपील कर रहे है।

गौतरलब है कि छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद से ही नक्सली लगातार पुलिस पर जानलेवा हमला करने के साथ ही ग्रामीणों की हत्या कर रहे है। आम लोगों में दहशत फैलाने के लिए माओवादियों द्वारा लगातार विकास कार्यो का भी विरोध कर ठेका कार्यो में लगे वाहनों को आग के हवाले किया जा रहा है। इसी बीच माओवादियों की एक और कायराना करतूत की खबर सामने आ रही है। सुकमा के जगरगुंडा इलाके में न​क्सलियों ने जल जीवन मिशन के काम में लगे 4 मजदूरों को अगवा कर अपने साथ ले गये है।

बताया जा रहा है कि अगवा मजदूरों के साथ ही नक्सलियों ने कार्य में लगी जेसीबी को भी ले गए हैं। जानकारी के मुताबिग जगरगुंडा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी का पाईप लाइन बिछाने का काम चल रहा था। इस काम में मजदूर लगे हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने मजदूरों को अगवा कर लिया। अगवा मजदूरों में सुकमा मस्तनपारा निवासी शेख लतीफ और शेख निजाम के साथ ही जेसीबी आॅपरेटर और हेल्पर शामिल है। घटना के बाद मजदूरों के परिवारजनों ने नक्सलियों से रिहाई की अपील की है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। हालंकि इस खबर की अब तक आधिका​रिक पुष्टि नहीं है।

 

6sxrgo


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
1dc65926-5d5f-4f90-895e-2cdbc51bf8a0
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
18/Oct/2024

CG - दर्जनों रोड लाइट बंद होने से सडक में पसरा अंधेरा , आये दिन हो रही दुर्घटनाए , राहगीर अंधेरे में चलने को मजबूर...

18/Oct/2024

ICC Champion trophy 2025 चैंपियन ट्रॉफी में भारत के खेलने नहीं खेलने पर अब पाकिस्तान के पीएम का आया प्रतिक्रिया जानें पढ़े पूरी ख़बर

18/Oct/2024

दिब्यांग हीरालाल कमार को जनपद पंचायत नगरी की ओर से ट्राईसिकल प्रदाय किया गया...नगर पंचायत नगरी के समाज सेवी सन्नी छाजेड का सराहनीय रहा प्रयास...

18/Oct/2024

Women T20 World Cup साउथ अफ्रीका ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड 6 बार की चैंपियन के बिना पहली बार खेला जाएगा फ़ाइनल पढ़े पूरी ख़बर

17/Oct/2024

CG - चलती ट्रेन में दरवाजे से बाहर झांक रहा था युवक, खंभे से टकराया सिर, गिरने से शरीर के उड़े चीथड़े, मौके पर हुई मौत.....