CG - 21 क्विंटल धान 3100 /- रुपए में खरीदी कर पहली बार में ही विष्णु देव सरकार के छूटे पसीने,किसानों की उत्पादन क्षमता घटाने रची जा रही साय सरकार में साजिश - जावेद खान 

21 क्विंटल धान 3100 /- रुपए में खरीदी कर पहली बार में ही विष्णु देव सरकार के छूटे पसीने,किसानों की उत्पादन क्षमता घटाने रची जा रही साय सरकार में साजिश - जावेद खान 

किसानों की आय दुगनी करने का राग अलापने वाली भाजपा सरकार किसानों को मिलने वाली सुविधाओं को आधा करने में उतारू हैं - जावेद खान 

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से भुपेश सरकार में किसानों को किसानी के लिए मिलते थे 26000/- रुपये जिसे घटा कर साय सरकार ने किया आधे से भी कम अब मिल रहा 10,500/- रुपए मात्र किसानों के साथ धोखा है - जावेद खान

 

6sxrgo


जगदलपुर : युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बस्तर संभाग के पीसीसी प्रभारी प्रवक्ता जावेद खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शासन द्वारा किसानों को मिलने वाली आर्थिक सुविधा में भारी कटौती का विरोध करते हुए कहा है कि धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ को 15 साल की रमन सरकार ने छलने,कर्ज में डुबोने और किसानों को आत्महत्या करने को मजबूर किया, छत्तीसगढ़ के धान के कटोरा को खाली करने का कार्य किया, जब प्रदेश में 2018 से भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार बनी तो कांग्रेस की सरकार ने सबसे पहले किसानों की सुध ली किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए और फिर से छत्तीसगढ़ के धान के कटोरे को भरने के लिए बहुत सारी योजनाएं बनाई, किसानों का कर्ज माफ किया जिसका परिणाम यह रहा की छत्तीसगढ़ का किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुआ और छत्तीसगढ़ में किसानी फिर से अपने मूल रूप में आई,भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों को किसानी हेतु जिला एवं सहकारी केंद्रीय बैंक से प्रति एकड़ 20000/- सहायता राशि एवं 6000/- खाद बीज हेतु उपलब्ध कराए, जिससे किसान आर्थिक रूप से मजबूत होकर कृषि कार्य में लगने वाले धन के लिए निजी बैंकों एवं कंपनियों तथा पूंजीपतियों का मुंह तकने की बजाय आत्मनिर्भर बने और छत्तीसगढ़ में किसानों ने रिकार्ड पैदावार करके छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा छत्तीसगढ़ के धान के कटोरे को ऐसा भरा कि कटोरे से धान छलकने लगा।

                        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जनता,छत्तीसगढ़ के किसानों को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ झूठे आरोप लगाए,ईडी,आई टी,सीबीआई के दम पर तथा विधानसभा चुनाव के दौरान बड़े-बड़े प्रलोभन देकर छत्तीसगढ़ की जनता, छत्तीसगढ़ के किसानों को कांग्रेस सरकार से दूर करने का कार्य किया और भाजपा सत्ता में काबिज हो गई परंतु अब भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा,भारतीय जनता पार्टी का किसान विरोधी चेहरा प्रदेश की जनता को प्रदेश के किसानों को दिखने लगा है,जिस तरह से केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार चुनाव से पूर्व किसानों की आय दुगनी करने का राग अलापती हैं वोट पाने और सरकार बनाने के बाद किसानों की आय को ₹32 रुपए से घटकर ₹27 प्रति दिन पर ले आती है उसी तरह आज छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव साय सरकार किसानों की आय बढ़ाने की बजाय किसानों की आय को आधी करने के लिए,किसानों को फिर से पूंजिपतियों और निजी बैंकों के कर्ज में डुबोने के लिए,किसानों के उत्पादन को कम करने के लिए,धान के कटोरे को फिर से खाली करने के लिए किसानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता में कटौती कर रही है।

       विष्णु देव साय सरकार ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों को आदेश जारी कर यह कहा है कि किसानों को दी जाने वाली प्रति एकड़ सहायता राशि जो की पूर्व की सरकार में 26000/- रुपए थी उसे घटाकर 10,500/- कर दी गई है तथा किसानों को 10500/- से ₹1/- अतिरिक्त ना दिया जाए जो कि विष्णु देव साय सरकार के किसान विरोधी चेहरे को उजागर करता है,आज विष्णु देव साय सरकार के इस किसान विरोधी फरमान की भर्त्सना और विरोध  स्वयं भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष कर रहे हैं, उन्होंने प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार को पत्र लिखकर कर कहा है कि पूर्व की भूपेश सरकार के दौरान किसानों को जो राशि मिलती थी उसे घटाकर आधे से भी काम कर दिया गया है जो की पूर्णतः किसानों के प्रति अन्याय है,उन्होंने साय सरकार से मांग की है कि पुनः भूपेश सरकार की योजना के अंतर्गत जो 26000/- रुपए किसानों को प्रति एकड़ दिया जाता था उसे फिर से चालू किया जाए किसानों के हक पर डाका नहीं डाला जाए।

                 किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष का यह पत्र सामने आने के बाद युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने भी विष्णु देव साय सरकार को आड़े हाथों लिया है और सरकार को किसान विरोधी करार दिया है, जावेद ने कहा है विष्णु देव किसानों को छलने की बजाय किसानों को मजबूत करने की दिशा में कार्य करें,पूर्व में भूपेश बघेल सरकार के दौरान जिला सहकारी बैंकों से दी जाने वाली ₹26000/- प्रति एकड़ की राशि को घटाने की बजाय बढ़ाने का कार्य करें, और जावेद ने साय सरकार से यह भी पूछा है की क्या केवल एक बार 3100/- में किसानों का 21 कुंटल धान खरीद कर साय सरकार के पसीने छूट गए जो इस तरह की साजिशें रच कर किसानों के उत्पादन क्षमता को गिराने और फिर से किसानों को कर्ज में डुबोने तथा आत्महत्या करने को मजबूर करने का सुनियोजित प्रयास भाजपा की विष्णु देव साय सरकार कर रही है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

63afbfdb-d98d-43ec-b72e-a24405c0f3b9
1b7a6c4b-1be1-457e-9b92-2cc6cb6c4a1d
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/May/2024

जोंधरा क्षेत्र के दर्जनों गांव में हो रहे अघोषित बिजली कटौती की समस्या को लेकर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया पहुंचे हेड ऑफिस तिफरा बोले दो टुक समस्या होनी चाहिए जल्द से जल्द दूर पढ़े पूरी खबर

20/May/2024

सांसद संतोष पांडेय ने श्रमिकों के निधन पर जताया गहरा दुख।

20/May/2024

Jagdalpur News : धर्मपुरा नंबर 1 में पप्पू गुप्ता की धर्मपत्नी राजकली गुप्ता गत दिनों आकस्मिक निधन होने पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन पहुंचे सांत्वना देने वह शोक व्यक्त किया...

20/May/2024

CG Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

20/May/2024

CG - RTE Admission : निर्धन छात्रों के सपनों को लगेंगे पंख, अब बड़े प्राइवेट स्कूलों में कर सकेंगे पढाई, 7 जिलों के इतने हजार सीटों के लिए निकाली गई लॉटरी.....