CG - सहकारी बैंक का सीईओ निलंबित : कलेक्‍टर ने की बड़ी कार्रवाई, सहकारी बैंक के सीईओ पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर किया निलंबित, लगे ये गंभीर आरोप......

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार जोशी को निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध संचालक ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग के जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार जोशी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 5 के उल्लंघन पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जोशी के खिलाफ पार्टी विशेष के पक्ष में कार्य करने की शिकायत की गई थी।

कलेक्टर द्वारा इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय जिला स्तरीय जांच समिति गठित की गई। जांच में शिकायत सही पाई गई। जोशी के द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अहिवारा दुर्ग को अपनी व्यक्तिगत जानकारी देकर आवेदन में संकल्प लिया कि वे कांग्रेस पार्टी के उम्मीद्वार को विजयी बनाने हेतु निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 5 का उल्लंघन है। निलंबन अवधि में सुरेन्द्र कुमार जोशी का मुख्यालय जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर किया गया है। उक्त अवधि में उन्हें निम्नानुसार जीवन निर्वाह भत्ता पात्रता अनुसार दिया जाएगा।

प्रबंध संचालक ने सुरेन्द्र कुमार जोशी को तत्काल अपना पदभार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के वरिष्ठ अधिकारी को सौंप कर 30 अप्रैल 2024 को भारमुक्त होने तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर में तत्काल अपनी उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

63afbfdb-d98d-43ec-b72e-a24405c0f3b9
1b7a6c4b-1be1-457e-9b92-2cc6cb6c4a1d
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
21/May/2024

Elbows And Knees Cleaning Tips : कोहनी-उंगलियों और घुटनों पर जम गया है कालापन, तो इसे दूर करने के लिए अपनाये ये टिप्स...

21/May/2024

Cooler Moisture Tips: गर्मी में कूलर से हो रही है उमस, तो अपनाएं ये कमाल का जुगाड़, यहाँ देखें आसान टिप्स...

21/May/2024

25 फडों में तेंदूपत्ता खरीदी जारी 4400 मानक बोरा खरीदी का लक्ष्य

21/May/2024

लोकसभा 2024 की पूरी गणित समझे प्रशांत किशोर से जानें किसकी बन रही सरकार कहा किसको हों रहा फायदा किसको नुकसान पढ़े पूरी खबर

21/May/2024

Infinix Mobile Under 30000 : Infinix ने 12GB रैम के साथ लॉन्च किया नया गेमिंग फोन, स्पेसिफिकेशन देख उड़ जायेंगे होश, जाने इसकी कीमत...