CG - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर करारा प्रहार : नक्सलियों के खात्मे के लिए पहले  कांग्रेस का खात्मा जरूरी और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता 19 अप्रैल को कर रही...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर करारा प्रहार

नक्सलियों के खात्मे के लिए पहले  कांग्रेस का खात्मा जरूरी और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता 19 अप्रैल को कर रही - मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री की दो टूक : काँकेर मुठभेड़ पर कांग्रेस नेताओं के बयानों से स्पष्ट है कि नक्सलियों को संरक्षण देने का काम कांग्रेस ने किया, अब बस्तर की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी

 

6sxrgo

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सफाए के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़कर बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद से मुक्त कराएगी - साय

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो टूक लहजे में कहा है कि नक्सलियों को शहीद बताने वाले, 29 नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने को फर्जी एनकाउंटर बताने वाले और मुठभेड़ की जाँच की मांग करने वाले कांग्रेसी अब यह साफ-साफ जान लें कि बस्तर की जनता विकास की समर्थक है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया कि नक्सलियों के खात्मे के लिए  कांग्रेस का खात्मा जरूरी है और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता कल 19 अप्रैल को करने जा रही है।

मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि काँकेर मुठभेड़ को लेकर जिस तरह के बयान कांग्रेस नेताओं ने दिए हैं, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि नक्सलियों को पाल-पोसकर संरक्षण देने का काम कांग्रेस हमेशा करती रही है जो अब बस्तर की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के निर्दोष बेटों के खून से बस्तर की धरती को लाल किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोकसभा के इस चुनाव में कांग्रेस के सफाए के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने जा रही है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद से मुक्त कराएगी।

साय ने कहा कि नक्सलियों के सबसे सुरक्षित किले में घुसकर एक साथ 29 नक्सलियों को मार गिराना ऐतिहासिक सफलता है। नक्सलियों पर की गई यह सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
01/May/2024

CG Board Result 2024 : इस तारीख को आ सकता है 10वीं 12वीं का रिजल्ट, सामने आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या है माशिमं की तैयारी.....

01/May/2024

CG - मजदूर की मौत : हाइवा की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम, दिया जाएगा इतने लाख का मुवावजा.....

01/May/2024

CG - बुजुर्ग बना हैवान : 70 वर्षीय बुजुर्ग ने किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता को धमकी देकर किया था ये काम, अब ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे......

01/May/2024

लखनपुर हनुमान मंदिर से श्री हनुमानजी के सिर से चांदी का मुकुट ले उड़े अज्ञात चोर।

01/May/2024

CG Political ब्रेकिंग : पूर्व पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी भाजपा में हुए शामिल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता, भूपेश सरकार में थे फॉरेस्ट हेड.....