CG - योगी आदित्यनाथ के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, भाजपा नक्सलियों की पोषक...

योगी आदित्यनाथ के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, भाजपा नक्सलियों की पोषक

40 प्रतिशत एडवांस कमीशन की सरकार चलाने वाले भ्रष्टाचार की बातें कर जनता को मुंह चिढ़ा रहे

रायपुर : यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के द्वारा दिये गये बयान कांग्रेस की नक्सलवादियों से सांठगांठ है पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आदित्यनाथ का बयान बेतुका और झूठा है। सारा देश और छत्तीसगढ़ जानता है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की पोषक तो भाजपा रही है, जिसके 15 सालों के छत्तीसगढ़ के शासन काल में नक्सलवाद बस्तर के 3 ब्लॉको से निकल कर राज्य के 14 जिलों तक पहुंचा, यहां तक तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह के गृह जिले तक पहुंच गया था। कांग्रेस सरकार के पांच सालों में तो नक्सलवादी घटनाओं में 80 प्रतिशत तक कमी आई थी तथा राज्य में शांति की बहाली हुई थी। भाजपा के नेताओं और नक्सलियों का नाता पुराना है। 15 सालों के रमन सरकार के दौरान भाजपा के अनेक बड़े नेता नक्सलियों के शहरी नेटवर्क के अंग बन गये थे। भाजपा नेता नक्सलियों को सामाग्री पहुंचाते थे।

 

6sxrgo

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस से ज्यादा नक्सलवाद के दंश को कौन जान सकता है? भाजपा के नक्सलियों से सांठगांठ के कारण कांग्रेस ने अपने 31 नेताओं को खोया है। यदि उस समय भाजपा की सरकार ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को सुरक्षा दिया होता तो कांग्रेस का इतना बड़ा नुकसान नहीं उठाना पड़ता। इस घटना के बाद भाजपा की सरकारों ने पूरा प्रयास किया कि झीरम नरसंहार की जांच न हो इसके गुनाहगारो के नाम सामने नहीं आये। कांग्रेस की सरकार ने जब झीरम की जांच के लिये एसआईटी बनाया तो उस जांच को रोकने एनआईए से फाईल नहीं देने दिया। भाजपा के नेता झीरम की जांच रोकवाने हाईकोर्ट की शरण में गये, यह साबित करने के लिये पर्याप्त है कि भाजपा का नक्सलियों से प्रगाढ़ रिश्ता है।

आदित्यनाथ के भ्रष्टाचार संबंधी बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 40 प्रतिशत एडवांस कमीशन की सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री के मुंह से भ्रष्टाचार की बातें हास्यास्पद लगती है। देश की सबसे बड़े चुनावी घोटाले इलेक्ट्रोरल बांड घोटाले के बाद भाजपाई घोटाले के बारे में न बोलें तो ही बेहतर है। अडानी की शेल कंपनियों में किनके 20 हजार करोड़ रू. लगे थे सारा देश आज भी जानना चाहता है। देश भर के भ्रष्टाचार के आरोपी नेताओं की शरणगाह बनी, भाजपा के नेता जब भ्रष्टाचार पर बात करते है तो जनता को मुंह चिढ़ाने के समान लगता है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
03/May/2024

CG - रेत माफियाओं पर प्रशासन का एक्शन : अवैध रेत परिवहन मामले में 5 सरपंचों और तत्कालीन सचिवों को नोटिस जारी, हो सकती है बड़ी कार्रवाई....

03/May/2024

CG - छात्र की मौत : 12वीं के छात्र को कुल्हाड़ी से काटा, धारदार हथियार से सिर पर किए कई वार, घर में मिली खून से लथपश लाश…...

03/May/2024

CG - कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत ने फिर दिया विवादित बयान, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कही ये बड़ी बात...

03/May/2024

CG - राजधानी के इंदिरा IVF सेंटर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत मामले में जांच के लिए बनाई गई जांच समिति, इतने दिन में देगी रिपोर्ट…...

03/May/2024

CG - हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या : पेड़ से लटकी मिली हेड कांस्टेबल की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस.....