डेस्क : मोबाइल पर बात करने वाली युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अहमदनगर कैंप-2 निवासी अशोक सोनी के खिलाफ धारा 74 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। वहीं एक पुलिस आरक्षक को भी छेड़छाड़ करने वाला समझ कर लोगों ने उसकी पिटाई दी। उसने वर्दी नहीं पहनी थी। उसका सेक्टर-9 अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरक्षक मोहला मानपुर जिले में पदस्थ है।
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सेक्टर-5 निवासी महिला कॉलेज सेक्टर-9 में बीसीए सेकंड ईयर की 19 वर्षीय छात्रा को कॉलेज से जल्दी घर जाने के लिए दोपहर करीब 1.30 बजे निकल गई। मोबाइल पर बात करते हुए एक ऑटो में बैठ गई। आरोपी युवक ऑटो में पहले से ही बैठा था।
सेंट्रल एवेन्यू रोड पर ग्लोब चौक के पास आरोपी युवती कोे छेड़ने लगा। गलत नियत से उसे छूने लगा। इस पर युवती ने अपने स्पोर्ट टीचर को कॉल कर घटना के संबंध में जानकारी दी, और ग्लोब चौक पर उतर गई। उसके साथ ही आरोपी भी उतर गया। इधर कॉलेज का स्पोर्ट टीचर करनजीत सिंह मौके पर पहुंचा। उसने अशोक को पकड़कर भिलाई नगर थाना को सौप दिया।
इस बीच मौके पर मोहला-मानपुर चौकी जिले में पदस्थ आरक्षक हंसने लगा। वहां पर भीड़ लगी थी। लोगों ने आरक्षक को भी छेड़छाड़ करने वाला समझ लिया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। सेक्टर-9 अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है