CG-कांस्टेबल ने किया रेप : दोस्त की मौत के बाद उसकी विधवा से हो गया प्यार, लिव इन रिलेशनशिप में रहा…फिर जो हुआ….महिला को दिया शादी का झांसा, फिर किया बलात्कार....दोस्त की पत्नी से इश्क और धोखे में जवान , आरोपी गिरफ्तार…..

रायपुर 16 सितंबर 2021। महिला से रेप के आरोप में पुलिस ने आर्मी के एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला ने कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी को डौंडी बालोद से गिरफ्तार किया है।

 

जवान पर अपनी प्रेमिका के दुष्कर्म का आरोप है। वो 5 सालों तक अपनी प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इसके बाद उसने युवती को धोखा दे दिया। युवती का उसके साथ लगातार विवाद हो रहा था। तंग आकर युवती ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने डौंडी बालोद इलाके से युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ये फिलहाल छुटि्टयों में अपने गांव आया हुआ था। आरोपी का नाम चुरेंद्र देव कुंजाम है।

 

6sxrgo

 

सफाई कर्मचारियों की सुपरवाइजर के रूप में काम करने वाली युवती ने चुरेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को और भी अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस को पता चला कि युवती की पहले शादी हो चुकी थी। चुरेंद्र और युवती का पति दोनों आपस में दोस्त थे। 5 साल पहले युवती के पति की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी का दिल दोस्त की विधवा पर आ गया। दोनों में नजदीकियां प्यार में बदल गई।

 

चुरेंद्र रायपुर और डौंडी बालोद के घर में दोस्त की विधवा के साथ रहने लगा। अक्सर छुटि्टयों में आने के बाद वो युवती के साथ ही रहने लगा। उसने युवती से शादी का वादा किया। कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। लिव इन रिलेशन का ये सिलसिला 5 सालों तक यूं ही चलता रहा। मगर जब पिछले कुछ दिनों से युवती ने युवक पर शादी को लेकर दबाव बनाना शुरू किया दोनों के बीच तनाव बढ़ गया।

 

युवक ने अब शादी से साफ इंकार कर दिया। इस वजह से मामला थाने में पहुंचा। पुलिस ने अब गुरूवार को आर्मी जवान को गिरफ्तार कर लिया है, इस केस में अब जवान को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
24/Apr/2024

Earthquake in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती,इस जिलें में महसूस किए गए भूकंप के झटके,घरों से बाहर निकले लोग…

24/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में CBI को मिली हरी झंडी : सरकार ने सीबीआई को इन धाराओं में राज्‍य की सीमा में कार्यवाही करने की दी अनुमति, अधिसूचना जारी....

24/Apr/2024

CG Board Result 2024 : छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित करने माध्यमिक शिक्षा मंडल ने चुनाव आयोग से मांगी इजाजत, इस तारीख को आ सकते हैं नतीजे......

24/Apr/2024

CG Political News : अब इस कांग्रेस ने के खिलाफ कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई, किया छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित....

24/Apr/2024

CG -शराब घोटाला केस : पूर्व IAS अनिल टुटेजा को नहीं मिली राहत, इतने दिनों के लिए बढ़ी ED रिमांड, जानिए पूरा मामला…..