CG- CRPF जवान ने की आत्महत्या : ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप.....

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सीआरपीएफ (CRPF) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।  बताया जा रहा है कि जवान ड्यूटी पर था, तभी उसने खुद को गोली मार ली। घटना से बटालियन मुख्यालय में हड़कंप मच गया. यह मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 199 बटालियन के मुख्यालय पातरपारा भैरमगढ़ में तैनात हेड कांस्टेबल पवन कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे की है, जब पवन कुमार बटालियन मुख्यालय के टॉवर मोर्चा नंबर 02 पर ड्यूटी पर तैनात थे। घायल अवस्था में पवन कुमार को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हेड कांस्टेबल पवन कुमार हरियाणा के रेवाड़ी जिले के निवासी थे। 

मामले की सूचना मिलने पर भैरमगढ़ थाना पुलिस मर्ग पंजीबद्ध कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। जवान के शव को पोस्टमार्टम के बाद गृह ग्राम के लिए रवाना कर दिया गया है। 

 

6sxrgo


fdab703f-f58b-435d-9d15-6e0ee1841e2a
abeb28cc-6987-4bff-83c2-ab1d76804ba2
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Oct/2024

छत्तीसगढ़ युवा मंच नें 13 नवंबर 2024 को रायपुर दक्षिण क्षेत्र क्रमांक -51 विधानसभा उपचुनाव में संप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी  आकाश शर्मा को अपना समर्थन देने की घोषणा करती हैं एवं क्षेत्र के मत दाताओ से अपना अमूल्य वोट देनें की अपील भी करेंगी - नरेन्द्र भवानी /छ. ग. यु. मंच संस्थापक

25/Oct/2024

CG - पुलिस का बड़ा एक्शन : शातिर तरीके से हो रही थी गांजे की तस्करी, 61 लाख का गांजा जब्त, 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार.....

25/Oct/2024

फेडरेशन तथा पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ ने निकाला कैलाश चौहान का विजय जुलूस...

25/Oct/2024

CG - दिवाली बोनस को झटका : इन कर्मचारियों को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…...

25/Oct/2024

नवनियुक्त एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का किया पदभार ग्रहण...