CG - आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में मिला शव : स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में ई-रिक्शा चालक की खून से लथपथ मिली लाश, सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या की आशंका, जांच ने जुटी पुलिस…...

बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में ई- रिक्शा चालक की खून से लथपथ लाश मिली है। मृतक के सिर पर पत्थर मारा गया था। मृतक रात में ई- रिक्शा चलाने निकला था, और सुबह उसकी रक्तरंजित लाश मिली है। घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। 

लिंगियाडीह राजकिशोर नगर निवासी सत्यनारायण यादव किराए के मकान में घर से अलग अकेले रहता था। वह ई-रिक्शा चलाता था। मंगलवार की सुबह चिंगराजपारा के अमरैया चौक स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के अंदर बाथरूम में उसकी खून से सनी लाश पड़ी थी। 

सुबह स्कूल खुलने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से युवक की पहचान ई-रिक्शा चालक के रूप में की, जिसके बाद उसके परिजन को बुलाया गया। 

 

6sxrgo

घटनास्थल के पास ही उसकी ई-रिक्शा भी मिली है। बीती रात वह रिक्शा चलाने के लिए निकला था, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सत्यनारायण यहां कैसे पहुंचा। रात में आखिरी बार वह किन लोगों के साथ था। स्कूल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। 


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
1dc65926-5d5f-4f90-895e-2cdbc51bf8a0
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
16/Oct/2024

CG - सूरजपुर हत्याकांड में बड़ा खुलासा : NSUI जिलाध्यक्ष समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, प्रधान आरक्षक की हत्या का था प्लान, घर पर मिली पत्नी और बेटी तो उन्हें ही उतारा मौत के घाट.....

16/Oct/2024

CG- बड़े फैसले BIG ब्रेकिंग: साय कैबिनेट ने लिये कई अहम फैसले,पढ़िए मंत्रिपरिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय….

16/Oct/2024

CG - चाचा की हत्या : इंसानियत को शर्मसार कर भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम......

16/Oct/2024

CG - दक्षिण उपचुनाव में जनता का आर्शिवाद कांग्रेस को मिलेगा : दीपक बैज

16/Oct/2024

CG - रायगढ़ : छात्रपाल कुंवर सिंह का अचानक निधन...