CG - असिस्टेंट ऑडिटर की मिली लाश : ऑफिस के फर्स्ट फ्लोर में लटका था लेखा संपरीक्षा के असिस्टेंट ऑडिटर का शव, आत्महत्या या फिर.....जांच में जुटी पुलिस....

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में राज्य लेखा संपरीक्षा में तैनात असिस्टेंट ऑडिटर ने ऑफिस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक असिस्टेंट ऑडिटर का नाम भिनेन्द्र कुमार वामन पिता नारद वामन 38 वर्ष था। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के भवानी नगर क्षेत्रीय कार्यालय की है। पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भिनेंद्र कुमार वामन तुमडीलेवा थाना डोंगरगांव के रहने वाले थे। और बसंतपुर क्लब चौक में किराए के मकान में रहते थे।

जानकरी के मुताबिक, भिनेन्द्र वामन क्षेत्रीय उप संचालक कार्यालय राज्य लेखा संपरीक्षा राजनांदगांव में असिस्टेंट ऑडिटर के पद पर तैनात थे। आज सुबह साढ़े 10 जब कार्यालय में अन्य कर्मचारी पहुंचे तो देखा कि ऑफिस के फर्स्ट फ्लोर के पंखे में असिस्टेंट ऑडिटर का शव लटका हुआ था। ऑफिस के अंदर शव को देख कर्मचारियों के होश उड़ गये। कार्यालय के कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना डोंगरगांव थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकाला गया।

पुलिस मृतक के संबंध में कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। साथ में ये भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर ऑडिटर ने दफ्तर में ही क्यों फांसी लगाई? क्या किसी से विवाद था या फिर कुछ और कारण था? मौके से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फिलहाल, मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

63afbfdb-d98d-43ec-b72e-a24405c0f3b9
1b7a6c4b-1be1-457e-9b92-2cc6cb6c4a1d
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/May/2024

जोंधरा क्षेत्र के दर्जनों गांव में हो रहे अघोषित बिजली कटौती की समस्या को लेकर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया पहुंचे हेड ऑफिस तिफरा बोले दो टुक समस्या होनी चाहिए जल्द से जल्द दूर पढ़े पूरी खबर

20/May/2024

सांसद संतोष पांडेय ने श्रमिकों के निधन पर जताया गहरा दुख।

20/May/2024

Jagdalpur News : धर्मपुरा नंबर 1 में पप्पू गुप्ता की धर्मपत्नी राजकली गुप्ता गत दिनों आकस्मिक निधन होने पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन पहुंचे सांत्वना देने वह शोक व्यक्त किया...

20/May/2024

CG Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

20/May/2024

CG - RTE Admission : निर्धन छात्रों के सपनों को लगेंगे पंख, अब बड़े प्राइवेट स्कूलों में कर सकेंगे पढाई, 7 जिलों के इतने हजार सीटों के लिए निकाली गई लॉटरी.....